Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

BJP में कांग्रेस की पोस्टर गर्ल,प्रियंका गांधी पर से उठा विश्वास, चुनाव लड़ने पर प्रियंका मौर्य ने कहीं ये बड़ी बात

‘लड़की हूं,लड़ सकती हूं' प्रियंका गांधी का बस चुनावी स्लोगन

हमें फॉलो करें BJP में कांग्रेस की पोस्टर गर्ल,प्रियंका गांधी पर से उठा विश्वास, चुनाव लड़ने पर प्रियंका मौर्य ने कहीं ये बड़ी बात
webdunia

विकास सिंह

, गुरुवार, 20 जनवरी 2022 (18:15 IST)
उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी के 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य अब भाजपा में शामिल हो गई है। कांग्रेस के चुनावी अभियान की प्रमुख चेहरा रही प्रियंका मौर्य लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा से टिकट न मिलने से कांग्रेस नेतृत्व से नाराज चल रही थी और उन्होंने सीधे प्रियंका गांधी के निज सचिव संदीप सिंह पर पैसे मांगने का सनसनीखेज आरोप लगाया था। 
 
भाजपा में शामिल होने के बाद ‘वेबदुनिया’ से खास बातचीत में प्रियंका मौर्य ने कहा कि प्रियंका गांधी का 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' तो बस एक नारा बनकर रह गया है। उनकी जैसी लड़कियों और महिलाओं के वोटों को आकर्षित करने के लिए उपयोग किया गया, लेकिन जब अधिकारों की बात आई, तो दरकिनार कर दिया गया।

प्रियंका कहती हैं कि जब उन्होंने अपने हक और अधिकार की लड़ाई के लिए आवाज उठाई तब प्रियंका गांधी ने एक शब्द भी नहीं बोला। जब उनकी ही पार्टी में गलत हो रहा है तो वह किस तरह 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का स्लोगन दे रही है। मेरे साथ जो कुछ गलत हुआ मैंने उसके खिलाफ आवाज उठाई लेकिन उन्होंने कुछ भी नहीं कहा और खमोश रही।
 
'वेबदुनिया' से बातचीत में प्रियंका मौर्य कहती हैं कि आज मेरा प्रियंका गांधी के नाम पर से ही विश्वास उठ गया है।प्रियंका गांधी के नाम पर मेरा विश्वास था और उनके सहारे में पार्टी में लगी रही और मेहनत करती रही और टिकट उसको दे दिया गया है जो एक महीने पहले पार्टी में आता है। जब टिकट पहले से बिके हुए थे तब 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का ढकोसला आखिरी क्यों।
webdunia

'वेबदुनिया' से बातचीत में प्रियंका मौर्य सीधे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर हमला बोलते हुए कहती हैं कि प्रियंका गांधी की जानकारी में सब कुछ था और वह लड़कियों के हक की लड़ाई और महिलाओं के अधिकार की बात केवल टीवी और प्रचार के लिए करती है, वास्तव में यह सब मात्र एक ढकोसला है।
 
प्रियंका मौर्य कहती हैं कि कांग्रेस ने महिलाओं के साथ धोखा देने का काम किया और मेरे चेहरे को इस्तेमाल किया गया महिला विरोधी सरकार बताया गया। मेरे चेहरे को इस्तेमाल ओबीसी और महिला वोटरों को आकृषित करने के लिए किया गया।

कांग्रेस ने ‘लड़की हूं,लड़ सकती हूं’ का स्लोगन दिया है वह मात्र महिला वोटरों को आकृषित करने के लिए मात्र एक स्लोगन है, जहां पर महिलाओं के सम्मान और अधिकार की बात आती है वहां पर यह पीछे हट जाती है। 
 
'वेबदुनिया' के इस सवाल की क्या वह भाजपा के टिकट पर सरोजनीनगर से चुनाव लड़ेगी पर प्रियंका मौर्य कहती है कि अगर पार्टी ने कहा तो वह जरूर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने सरोजनीनगर में बहुत काम किया है और अगर पार्टी ने मौका दिया तो जरूर लड़ूंगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सस्पेंस हुआ खत्म, मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे SP प्रमुख अखिलेश यादव