Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उत्तराखंड के लिए भाजपा ने जारी की पहली लिस्ट, CM धामी खटीमा से लड़ेंगे चुनाव

Advertiesment
हमें फॉलो करें उत्तराखंड के लिए भाजपा ने जारी की पहली लिस्ट, CM धामी खटीमा से लड़ेंगे चुनाव
, गुरुवार, 20 जनवरी 2022 (14:21 IST)
देहरादून। भाजपा ने गुरुवार को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 59 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी खटीमा से चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक को हरिद्वार से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने भाजपा महसचिव अरुण सिंह और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की मौजूदगी में उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने 10 सीटों पर उम्मीदवार बदले हैं।
 
कर्णप्रयाग से अनिल नौटियाल, चकराता से रामशरण नौटियाल और यमुनोत्री से केदार सिंह रावत को भाजपा ने टिकट दिया है। मसूरी से मंत्री गणेश जोशी चुनाव मैदान में है। सतपाल महाराज को चौबट्टाखाल से टिकट दिया गया है। बद्रीनाथ से महेंद्र भट्ट चुनाव लड़ेंगे।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में 14 फरवरी को 1 चरण में मतदान होगा। मतगणना 10 मार्च को की जाएगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गोवा में भाजपा के 34 उम्मीदवार घोषित, मनोहर पर्रिकर के बेटे का नाम नहीं