UP चुनाव में प्रियंका गांधी का नया दांव- फ्री बस यात्रा, छात्राओं को स्कूटी और स्मार्टफोन... महिलाओं के लिए जारी किया अलग से घोषणा पत्र

Webdunia
सोमवार, 1 नवंबर 2021 (10:11 IST)
लखनऊ। महिला मतदाताओं के भरोसे उत्तरप्रदेश में कांग्रेस की चुनाव की नैया को पार लगाने की हर मुमकिन कोशिश कर रही पार्टी महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को महिलाओं के लिए एक अलग घोषणा पत्र जारी कर लुभावने वादों की झड़ी लगा दी है।
 
प्रियंका ने एक ट्वीट के जरिए घोषणा पत्र साझा करते हुए कहा है कि 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनने पर आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार महिलाओं को सरकारी नौकरी में 40 प्रतिशत आरक्षण, सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को हर माह 10 हजार रुपए मानदेय, हर साल 3 मुफ्त सिलेंडर दिए जाएंगे।
उन्होंने ट्वीट किया कि मेरी प्रिय बहनों, आपका हर दिन संघर्षों से भरा है। कांग्रेस पार्टी ने उसको समझते हुए आपके लिए अलग से एक महिला घोषणा पत्र तैयार किया है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर सालाना भरे हुए 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त। आशा और आंगनवाड़ी की मेरी बहनों को प्रतिमाह 10,000 रु. का मानदेय मिलेगा।
 
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि नए सरकारी पदों पर आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार 40 प्रतिशत पदों पर महिलाओं की नियुक्ति। 1,000 रुपए प्रतिमाह वृद्धा-विधवा पेंशन, उप्र की धरती की वीरांगनाओं के नाम पर प्रदेशभर में 75 दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले कुल विधानसभा सीटों में से 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने और छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी देने का वे ऐलान कर चुकी हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख