Hanuman Chalisa

मथुरा में सीएम योगी की सभा में उमड़ी भीड़, भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ FIR

Webdunia
शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022 (23:41 IST)
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में दो दिन पूर्व भाजपा प्रत्याशी ठाकुर मेघश्याम सिंह के समर्थन में आयोजित की गई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा में अनुमति से अधिक भीड़ जमा हो गई। इस मामले में पुलिस ने उम्मीदवार समेत 1500 से 1700 व्यक्तियों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। 
 
थाना गोवर्धन के उप निरीक्षक चंद्रवीर सिंह द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार 2 फरवरी को बस स्टैण्ड के समीप सभा स्थल पर एक हजार लोगों की अनुमति के सापेक्ष करीब 1500 से 1700 लोग उपस्थित थे। इन्होंने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में नारेबाजी की।
 
पुलिस ने बताया कि इस दौरान कोविड दिशा निर्देशों एवं आचार संहिता का उल्लंघन हुआ। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
 
उल्लेखनीय है कि बुधवार को उस सभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ एवं सांसद हेमामालिनी समेत कई भाजपा के नेताओं ने संबोधित किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई किडनैपिंग कांड का सच, 17 बच्चों को बंधक बनाने और रोहित आर्य के एनकाउंटर की सनसनीखेज कहानी

CBSE Borad Exam Datesheet 2026 : सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12 वीं के बोर्ड परीक्षा डेटशीट, जानिए क्या है तारीख

Jio यूजर्स को बड़ा तोहफा, 35100 की कीमत का Google AI Pro का एक्सेस मिलेगा फ्री

भारत के आगे फिर झुके Donald Trump, चाबहार पोर्ट पर दी 6 महीने की छूट

राहुल गांधी पर बरसे तेजप्रताप, कहा उन्हें छठ के बारे कुछ नहीं पता

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख