Hanuman Chalisa

UP Elections 2022: ओपी राजभर बोले- जितना BJP 2 महीने में खर्चा करती है, उतने की तो 1 महीने में हमारे बिरादर दारू पी जाते हैं

Webdunia
बुधवार, 27 अक्टूबर 2021 (19:16 IST)
मऊ। अपने भाषणों के दौरान विवादित टिप्पणी करके पहले भी कई बार चर्चा में आ चुके सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर बुधवार को भी ऐसा ही कुछ बोल गए।
 
पार्टी द्वारा अपने 19वें स्थापना दिवस पर यहां आयोजित महापंचायत में सत्तारूढ़ भाजपा की आलोचना के दौरान राजभर ने प्रदेश के खजाने का जिक्र करते हुए कहा कि जितना भारतीय जनता पार्टी दो महीने में खर्चा करती है उतना एक महीने में हमारे बिरादर खाली दारू पी जाते हैं।
 
हालांकि अगले ही पल राजभर ने लोगों से पूछा कि शराब बंद होनी चाहिए कि नहीं। उन्होंने कहा कि  कितने लोग चाहते हैं कि दारू बंद हो जाए। दोनों हाथ उठाकर बताइए कि दारू बंद करना चाहते हैं.... ठीक रहेगा?
 
इस दौरान मंच पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद थे। इस महापंचायत में सपा और सुभासपा के बीच गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया गया।
 
गौरतलब है कि महापंचायत में कई महिला वक्ताओं ने प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की मांग करते हुए कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में महिलाओं को इसकी वजह से तरह-तरह की यातनाओं का सामना करना पड़ता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा का टूटेगा सपना, नीतीश की चमकेगी किस्मत, RJD सबसे बड़ा दल!

Delhi Blast : कैसे फेल हो गया डॉ. उमर नबी का प्लान, 6 दिसंबर को कैसे और कहां करना चाहता था विस्फोट

दिल्ली धमाका केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी, फरीदाबाद में मिली लाल कार, आखिर क्या है इस कार का रहस्य

भूटान से लौटते LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, घायलों से मिले

फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी पर उठे सवाल, VC ने इस तरह दी सफाई

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख