Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत के लिए प्रियंका गांधी की ‘प्रतिज्ञा’

खेत-खलिहान की ‘सड़क’ से यूपी का ‘सिंहासन’ पाने की लड़ाई लड़ती प्रियंका

हमें फॉलो करें उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत के लिए प्रियंका गांधी की ‘प्रतिज्ञा’
webdunia

विकास सिंह

, शनिवार, 23 अक्टूबर 2021 (15:45 IST)
लड़की हूं...लड़ सकती हूं के नारे के साथ मिशन उत्तरप्रदेश का शंखनाद करने वाली प्रियंका गांधी इन दिनों बेहद चर्चा के केंद्र में है। 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस खैवनहार प्रियंका गांधी इन दिनों सड़क पर लड़ाई लड़ती नजर आ रही है।

प्रियंका गांधी ने आज राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले से कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान प्रियंका ने महिला किसानों से खेत में जाकर मुलाकात की। प्रियंका ने खेत में बैठकर महिला किसानों से उनकी परेशानियों के बारे में बात की। प्रियंका ने खेत में ही महिलाओं के हाथ से मिठाई भी खाई। प्रियंका ने सड़क किनारे बैठी लड़कियों से अपने दिए नए नारे दिए।
 
प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत करते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस की प्रगति की प्रतिज्ञा का एलान किया। प्रियंका ने कहा कि टिकटों में महिलाओं की 40 सीट प्रतिशत हिस्सेदारी, लड़कियों को स्मार्टफोन और स्कूटी, किसानों का पूरा कर्जा माफ, 2500 रुपए प्रति क्विंटल में गेहूं-धान, गन्ने का दाम 400 रुपए प्रति क्विंटल, बिजली बिल सबका हाफ, कोरोना काल का बकाया साफ, कोरोना की आर्थिक मार से निपटने के लिए परिवार को 25 हजार और 20 लाख युवाओं को सरकारी रोजगार देंगे।
 
मिशन उत्तर प्रदेश में जुटी प्रियंका गांधी का पूरा जोर उत्तर प्रदेश की 6 करोड़ महिला मतदाताओं को रिझाने का है। उत्तरप्रदेश में वर्तमान में कुल 14 करोड़ 66 लाख वोटर हैं। इनमें से महिला मतदाताओं की संख्या 6 करोड़ 74 लाख है। ऐसे में प्रियंका और र कांग्रेस पार्टी 6 करोड़ वोटरों में सेंधमारी की फिराक में लग गयी है।

इससे पहले इसी सप्ताह बुधवार को वाल्मिकी जयंती पर पुलिस हिरासत में आगरा में सफाई कर्मचारी रोहित की मौत के बाद परिजनों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एक पखवाड़े में यह दूसरा मौका था जब प्रियंका को यूपी पुलिस ने हिरासत में लिया। इससे पहले लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसानों के परिजनों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी को सीतापुर में पुलिस ने हिरासत में लिया था।
 
दरअसल विधानसभा चुनाव में सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों सड़क पर एक लंबी लड़ाई लड़ रही है। प्रियंका विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ाने और उन्हें सड़क पर संघर्ष करने के लिए प्रेरित कर रही है।    
 
इस बीच प्रियंका ने यूपी की आधी आबादी को साधने के लिए विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का एलान कर दिया है। 403 सदस्यीय यूपी विधानसभा में प्रियंका के इस फॉर्मूले के मुताबिक कांग्रेस 160 से अधिक टिकट महिलाओं को देगी। प्रियंका गांधी ने 15 नवंबर तक महिलाओं से विधानसभा के लिए टिकट के लिए आवेदन मंगवाए। प्रियंका ने कहा कि 40 फीसदी टिकट देने का फैसला यूपी की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लिया गया फैसला है। महिलाएं एकजुट होकर फोर्स नहीं बन पा रहीं है। 
 
प्रियंका ने कहा कि महिला की सक्षमता के आधार पर टिकट दिया जाएगा। वहीं राजनीतिक परिवार से आने वाली महिलाओं को टिकट देने से भी कांग्रेस परहेज नहीं करेगी। वहीं प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव खुद लड़ेगी या नहीं इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। प्रियंका ने खुद के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि चुनाव लड़ना है या नहीं इस पर अभी निर्णय नहीं लिया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रियंका-अखिलेश का योगी सरकार पर बड़ा हमला, किसानों को कर रहे हैं परेशान