Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्ते खोले, सपा में शामिल होने की तारीख भी बताई

हमें फॉलो करें स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्ते खोले, सपा में शामिल होने की तारीख भी बताई
, बुधवार, 12 जनवरी 2022 (13:49 IST)
लखनऊ। हालांकि इसकी अटकलें पहले से ही थीं, लेकिन अब स्वयं स्वामी प्रसाद मौर्य ने ही स्पष्ट कर दिया है कि वे समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।
 
योगी सरकार में श्रम मंत्री रहे स्वामी मौर्य ने बुधवार को कहा कि वे 14 जनवरी को सपा में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास भाजपा के किसी छोटे या बड़े राजनेता का फोन नहीं आया।
स्वामी ने कहा कि अगर वे (भाजपा) समय पर सतर्क होते और सार्वजनिक मुद्दों पर काम करते, तो भाजपा को इस स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता।
माना जा रहा है कि भाजपा द्वारा मौर्य के बेटे को ऊंचाहार विधनसभा सीट से टिकट देने से इंकार करने पर उन्होंने भाजपा छोड़ने का फैसला किया था। हालांकि उनकी बेटी बदायूं से भाजपा सांसद है। 
उल्लेखनीय है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद तीन विधायकों- रोशन वर्मा, भगवती सिंह और बृजेश प्रजापति ने भी इस्तीफा दे दिया था। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चुनाव से पहले अमरिंदर सिंह कोरोना संक्रमित