बीजेपी छोड़ साइकिल पर सवार होंगे स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या बोले अखिलेश...

अवनीश कुमार
मंगलवार, 11 जनवरी 2022 (15:04 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्या का भाजपा से मोहभंग हो गया है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद से ही बेचैन स्वामी प्रसाद मौर्या ने मंगलवार को प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से इस्तीफा दे दिया है और इस्तीफा के ठीक बाद स्वामी प्रसाद मौर्या ने अखिलेश यादव से मुलाकात कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है।
 
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, 'सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता स्वामी प्रसाद मौर्या जी एवं उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन! सामाजिक न्याय का इंक़लाब होगा, बाइस में बदलाव होगा।'
 
सुत्रों की माने तो मौर्य के इस्तीफे के बाद भाजपा में खलबली मच गई है। लंबे समय से सरकार से नाराज चल रहे कुछ और मंत्री भी शाम तक इस्तीफा दे सकते हैं।
 
मौर्य पिछले काफी समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे। यह भी कहा जा रहा है कि स्वामी मौर्य समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। वे 2016 में बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।
 
माना जा रहा है मौर्य भाजपा को बड़ा झटका दे सकते हैं। उनके साथ करीब डेढ़ दर्जन विधायक भी भाजपा छोड़ सकते हैं। स्वामी ने कहा कि वे भाजपा में दलितों और पिछड़ों की उपेक्षा से नाराज हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख