rashifal-2026

UP Election 2022: क्या है यूपी का मूड, सपा-बसपा व कांग्रेस का ऊंट किस करवट बैठेगा

Webdunia
गुरुवार, 21 अक्टूबर 2021 (10:32 IST)
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) यूपी विधानसभा में जीत के लिए 1-1 सीट के लिए गुणा-गणित बैठाने का प्रयास कर रही हैं। इस हेतु मायावती चुनाव में जीत के लिए जातीय समीकरण से लेकर टिकट बंटवारे तक के बारे विचार कर रही हैं। इस बार उन सीटों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है, जो बहुजन समाज पार्टी की परंपरागत सीटें रही हैं।

ALSO READ: यूपी चुनाव : TMC ने ट्‍विटर पर क्यों उड़ाया कांग्रेस का मजाक...
 
कल बुधवार को समाजवादी पार्टी ने बड़ा दांव खेला है। बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सुभासपा (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कल समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया है। समाजवादी पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी है। यहां एक तस्वीर ट्वीट की गई है जिसमें अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर साथ दिखाई दे रहे हैं।

ALSO READ: प्रियंका के 40% महिलाओं को टिकट देने वाले बयान को बीजेपी व बीएसपी ने बताया कोरी चुनावी नाटकबाजी
 
कांग्रेस ने उत्तरप्रदेश में अपनी वापसी के लिए पूरी ताकत लगा दी है। प्रियंका गांधी लखनऊ में लगातार कैंप कर रही हैं और पार्टी की चुनावी रणनीति पर बेहद बारीकी से काम कर रही हैं, साथ ही तो किसानों के मुद्दे पर बढ़ चढ़कर उनका साथ दे रही हैं। माना जा रहा है कि इससे कांग्रेस मजबूत हुई है और उसे इसका चुनावी लाभ मिल सकता है।

लेकिन इसी के साथ इस बात की भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि यदि उत्तरप्रदेश की राजनीतिक जमीन पर कांग्रेस अपनी मजबूत वापसी में सफल रहती है तो इससे यूपी का सियासी समीकरण चतुष्कोणीय हो जाएगा और विपक्षी वोटों में बिखराव का लाभ भाजपा को मिल सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख