Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

UP का संग्राम : BJP की सहयोगी दलों के साथ बनी बात, जल्द होगा सीटों के बंटवारे का ऐलान

Advertiesment
हमें फॉलो करें Uttar Pradesh Assembly Elections
, बुधवार, 19 जनवरी 2022 (17:46 IST)
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे पर भाजपा और सहयोगी दलों में बात बन गई है। राष्ट्रीय जेपी नड्डा ने कहा कि अपना दल और निषाद पार्टी की सीटों की घोषणा कुछ समय बाद की जाएगी। यूपी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) अपने सहयोगियों, अपना दल (एस) और निषाद पार्टी के साथ मिलकर राज्य की 403 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगा।
webdunia
नड्डा ने अपना दल (एस) की नेता व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद की मौजूदगी में भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कौन सा दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा।
webdunia
नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा, अपना दल (एस) और निषाद पार्टी साथ मिलकर राज्य की 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में अपना दल (एस) और निषाद पार्टी के साथ विस्तार से चर्चा हुई और उसके बाद सीटों के तालमेल पर फैसला हुआ।
webdunia
उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने विकास में एक नई छलांग लगाई है और प्रदेश के विकास को तेज गति दी है।
 
नड्डा ने कहा कि संपर्क, शिक्षा और निवेश के क्षेत्र में पिछले पांच साल के दौरान उत्तर प्रदेश में बहुत काम हुआ है और कानून व व्यवस्था की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
 
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पांच साल पहले पलायन हो रहा था, गुंडागर्दी हो रही थी, अपहरण हो रहे थे, सरकार के सहयोग से माफिया पनप रहे थे। पिछले पांच साल में सभी अराजक चीजें समाप्त हो गई हैं। आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। 
 
इस घोषणा से पहले भाजपा मुख्यालय में राजग नेताओं की एक बैठक हुई। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, अध्यक्ष जे पी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान के अलावा अनुप्रिया पटेल और संजय निषाद भी मौजूद थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुलायम की बहू अपर्णा यादव का क्या है CM योगी आदित्यनाथ से संबंध...