भाजपा ने जारी की 105 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, कौन-कहां से लड़ेगा चुनाव...

Webdunia
शनिवार, 15 जनवरी 2022 (13:02 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में भाजपा ने शनिवार को दो चरणों के लिए 105 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पहले चरण की 57 और दूसरे चरण की 48 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया।
 
केंंद्रीय चुनाव समिति के धर्मेंद्र प्रधान और अरुण सिंह ने सूची जारी की। सीएम योगी गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे। केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से चुनाव मैदान में होंगे। कैराना से मृगांका सिंह चुनाव लड़ेंगीं। थानाभवन से सुरेश राणा चुनाव मैदान में।

शामली से तेजेंद्र निर्वाल, सरधना से संगीत सोम, किठोर से सत्यवीर त्यागी, मेरठ केंट से अमित अग्रवाल, नोएडा से पंकज सिंह, जेवर से धीरेंद्र सिंह चुनाव लड़ेंगे। हस्तीनापुर से दिनेश खटीक, बड़ौत से केपी मलिक, बागपत से योगेश धामा, आगरा से बेबी रानी मौर्य, सहारनपुर से जगपाल सिंह, गाजियाबाद से अतुल गर्ग को चुनाव मैदान में उतारा है।

संभल से राजेश सिंघल, मथुरा से श्रीकांत शर्मा, साहिबाबाद से सुनील शर्मा को, कौल से अनिल पाराशर, शाहजहांपुर से सुरेश खन्ना को टिकट दिया गया है।
 
उल्लेखनीय है कि उत्तरप्रदेश में 10 फरवरी से 7 चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण में 58 सीटों पर 10 फरवरी और दूसरे चरण की 55 सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन जीता तो कौन होगा PM, अरविंद केजरीवाल ने दिया जवाब

Jammu-Kashmir : जम्मू में प्रचंड गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 5 से 15 घंटों की बिजली कटौती निकाल रही है जान

अनचाही कॉल्स रोकने के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

Swati Maliwal case : स्वाति मालीवाल मामले पर पहली बार अरविंद केजरीवाल का बयान, जानिए क्या बोले

मांएं क्‍यों कर रहीं हत्‍याएं, अब नागपुर में मां ने की 3 साल की बेटी की हत्‍या, शव सड़क पर लेकर घूमती रही

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख