Hanuman Chalisa

US Presidential election 2020: कमला हैरिस ने राष्ट्रपति ट्रंप को बताया 'नस्लवादी'

Webdunia
शनिवार, 24 अक्टूबर 2020 (18:00 IST)
कमला हैरिस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नस्लवादी बताते हुए कहा कि वे अचानक ही कुछ करते या कहते नहीं हैं, बल्कि उनमें एक तरह का पैटर्न दिखता है।

अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ‘नस्लवादी’ बताया और कहा कि ऐसा नहीं है कि वह अचानक कुछ करते या कहते हैं बल्कि उनमें एक तरह का पैटर्न दिखता है।

द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सवालों का जवाब देते हुए हैरिस ने कहा, ‘लोगों ने मुझसे पूछा कि क्या वह (डोनाल्ड ट्रंप) नस्लवादी हैं? हां, वह हैं’

हैरिस ने कहा, ‘क्योंकि आप देखते हैं कि यह कोई अचानक या बिना सोचे समझे नहीं है। हम इस पैटर्न को देख चुके हैं। चाहे वह बराक ओबामा की वैधता पर सवाल करना हो या फिर शर्लोट्सविले जाना हो’ हैरिस ने कहा कि ट्रंप ने कहा था, ‘दोनों ही तरफ अच्छे लोग हैं’

हैरिस ने कहा कि अमेरिका को एक ऐसे राष्ट्रपति की जरूरत है जो ‘अमेरिका के इतिहास व प्रणालीगत नस्लवाद की मौजूदगी को स्वीकार करता हो’ और इससे निपटने के इरादे से सच बोलता हो।

हैरिस ने लोगों से अपील की है कि वे नागरिक अधिकारों के लिए काम करने वाले नेताओं को अपना मत देकर उनका सम्मान करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख