बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में लेडी गागा ने पूरे जुनून के साथ गाया राष्ट्रगान

Webdunia
गुरुवार, 21 जनवरी 2021 (10:47 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में बुधवार को लेडी गागा ने पूरे जुनून के साथ बेहद जोशीले तरीके से राष्ट्रगान गाया। सामान्य तौर पर अनोखे कपड़ों में नजर आने वाली ग्रैमी विजेता लेडी गागा ने आज अपनी शर्ट पर बड़े आकार का सफेद कबूतर का पिन लगाया हुआ था और बेहद भारी-भरकम लाल रंग का स्कर्ट पहना हुआ था।
ALSO READ: आते ही बाइडन ने लिए 8 बड़े फैसले, जो दुनिया पर डालेंगे असर
कार्यक्रम में सुनहरे रंग के माइक पर उन्होंने खुले गले से पूरे जोश के साथ राष्ट्रगान 'द स्टार स्पैंगल्ड बैनर' गाया। उनके बाद पूरे सफेद लिबास में आईं जेनिफर लोपेज ने 2 लोकप्रिय गीत 'दिस लैंड इज यॉर लैंड' और 'अमेरिका द ब्यूटीफुट' गाए। गार्थ ब्रुक्स ने 'अमेजिंग ग्रेस' गाते हुए सबका न सिर्फ मन मोहा बल्कि लोगों को अपने साथ गीत का अंतिम अंतरा गाने पर मजबूर कर दिया।
 
काउब्यॉव हैट पहने मंच से उतरते हुए गायक ने राष्ट्रपति जो बाइडन, पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस से हाथ मिलाया, वहीं ब्रुक्स पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से गले मिले। करीब 90 मिनट तक चले 'सेलिब्रेटिंग अमेरिका' कार्यक्रम की मेजबानी अभिनेता टॉम हैंक्स ने की। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

पोहे के अपमान पर भड़क गए लोग, इंदौरी पोहा को लेकर लड़की ने सोशल मीडिया में कही थी ये बात

मध्यप्रदेश की सियासत के 5 दिग्गज जिनके सियासी भविष्य़ का फैसला करेंगे लोकसभा चुनाव के परिणाम

चक्रवाती तूफ़ान रीमल से पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में लाखों लोग प्रभावित

दुमका में PM मोदी बोले, नकदी के पहाड़ों के लिए जाना जाता है झारखंड

नर्सिंग घोटाले पर CM के सख्त तेवर, 31 जिलों के 66 कॉलेज होंगे बंद,देखें पूरी सूची

अगला लेख