डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में मतदान करने को लेकर धमकीभरे E-mail भेजे

Webdunia
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020 (11:57 IST)
बोस्टन। अमेरिका के फ्लोरिडा और पेनसिल्वेनिया सहित कम से कम 4 राज्यों के डेमोक्रेटिक मतदाताओं को धमकीभरे ई-मेल आए हैं जिसमें कहा गया है कि अगर वे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में मतदान नहीं करेंगे तो उन्हें 'देख' लिया जाएगा। माना जा रहा है कि ये ई-मेल घोर दक्षिणपंथी समूह ने भेजे हैं।
ALSO READ: ट्रंप और बिडेन के बीच बंटे अमेरिकी हिंदू, क्या है अमेरिकी चुनाव में अहमियत...
मतदाताओं को धमकाने के लिए समूह ने संभवत: राज्य मतदाता पंजीकरण सूची से पते लिए हैं जिसमें मतदाता के पार्टी से संबंध के साथ ई-मेल पते भी दर्ज होते हैं। ई-मेल भेजने वालों ने दावा किया है कि वे जानते हैं कि अमुक मतदाता किसी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेगा।
 
संघीय अधिकारी लंबे समय से ऐसी आशंका को लेकर चेतावनी दे रहे थे, क्योंकि पंजीकरण सूची प्राप्त करना कठिन नहीं है। धमकीभरे ई-मेल के बाद गृह सुरक्षा के शीर्ष चुनाव अधिकारी क्रिस्टोफर क्रेब्स ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि इन ई-मेल को धमकाने और हमारे चुनाव के प्रति अमेरिकी मतदाताओं के विश्वास को कम करने के लिए भेजा गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : महाराष्ट्र विधानसभा में क्यों चले लात-जूते, पढ़िए क्या है पूरा मामला, video

शिक्षक, साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण सिंगी का निधन, अंत्येष्टि शुक्रवार को

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भोपाल में एमपी नगर में धंसी सड़क, 10 फीट का गड्डा, पटवारी ने कसा तंज

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

अगला लेख