ट्रंप ने बिडेन के लिए ओबामा के प्रचार को नहीं दी अधिक अहमियत, हिलेरी को बताया कुटिल

Webdunia
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020 (15:41 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन के समर्थन में अपने पूर्ववर्ती बराक ओबामा के चुनाव अभियान को अहमियत न देते हुए कहा कि ओबामा प्रशासन की विफलताओं के कारण ही लोगों ने उन्हें (ट्रंप) व्हाइट हाउस भेजा था।
ALSO READ: डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में मतदान करने को लेकर धमकीभरे E-mail भेजे
ट्रंप ने उत्तरी कैरोलाइना के गैस्टोनिया में अपने समर्थकों से कहा कि ओबामा का बिडेन के लिए प्रचार करना अच्छी खबर है। ओबामा के पेन्सिलवेनिया के फिलाडेल्फिया में एक रैली में उन पर हमला बोलने के तुरंत बाद ट्रंप ने कहा कि यह अच्छी बात है। ओबामा से अधिक किसी ने कुटिल हिलेरी क्लिंटन के लिए प्रचार नहीं किया। सही बात है ना? ओबामा ने 2016 में हिलेरी के लिए व्यापक तौर पर प्रचार किया था।
 
ट्रंप ने कहा कि वे हर जगह थे। उन्होंने (ओबामा) कहा था कि वे (ट्रंप) हमारे राष्ट्रपति नहीं होंगे। उससे पहले उन्होंने कहा था वे (ट्रंप) चुनाव नहीं लडेंगे। वे मुझे नहीं जानते। फिर मैंने चुनाव लड़ने का फैसला किया। फिर उन्होंने कहा कि मुझे नामित नहीं किया जाएगा, फिर मुझे नामित भी किया गया।
 
उन्होंने कहा कि फिर उन्होंने कहा कि वे (ट्रंप) हमारे राष्ट्रपति नहीं होंगे और मैं चुनाव जीत गया। मुझे लगता है कि कुटिल हिलेरी क्लिंटन से अधिक कोई उस रात अगर दु:खी था तो वे बराक हुसैन ओबामा थे। केवल वही, बराक हुसैन ओबामा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में ऐसा क्या बोले PM मोदी कि फिदा हो गया चीन

National Security के लिए कितना खतरनाक है सरकारी दफ्तरों में Smartphone का इस्तेमाल, क्या कहते हैं Experts

Realme P3 5G : 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन, पानी में डूबने पर नहीं होगा खराब

यूपी में एक जिला, एक माफिया का युग खत्म, CM योगी आदित्यनाथ का तंज

Hafiz Saeed Death : क्या मारा गया लश्कर सरगना हाफिज सईद? ऑपरेशन अलविदा का भारत से क्या है संबंध

सभी देखें

नवीनतम

क्या मस्क की राजनीति टेस्ला और उनकी दौलत पर भारी पड़ेगी?

LIVE: औरंगजेब की कब्र पर महाराष्ट्र में बवाल, नागपुर में कर्फ्यू, 40 हिरासत में

4092 विधायकों में से 45% पर हैं आपराधिक आरोप, ADR रिपोर्ट से हुआ खुलासा

तुलसी गबार्ड और राजनाथ सिंह ने कई मुद्दों पर की चर्चा, रक्षा संबंधों के विस्तार पर दिया जोर

Mauganj Violence : मप्र के मऊगंज हिंसा मामले में अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

अगला लेख