Hanuman Chalisa

live : बहस से पहले कमला हैरिस और ट्रंप ने मिलाया हाथ, फिर एक दूसरे पर जमकर किया हमला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 11 सितम्बर 2024 (07:46 IST)
live updates : अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान से ठीक आठ सप्ताह पहले रिपब्लिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस के बीच पहली बहस हुई। बहस से पहले ट्रम्प और कमला हैरिस ने हाथ मिलाया और फिर एक दूसरे पर जमकर हमला किया। पल पल की जानकारी... 


09:51 AM, 11th Sep
-कमला हैरिस का ट्रंप को जवाब, आप बाइडन के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।
-रूस-यूक्रेन और इजराइल-हमास जंग पर ट्रंप-हैरिस में तीखी बहस
-कमला हैरिस ने कहा कि अगर ट्रंप राष्ट्रपति होते तो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अब तक कीव में होते। उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि ट्रंप को यह समझना चाहिए कि पुतिन किसी के सगे नहीं है। वे अपने लिए ट्रंप को धोखा देने से भी नहीं चूकेंगे।
-ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि युद्ध रुकना चाहिए। मुझे लगता है कि इस जंग को रोकना अमेरिका के सबसे ज्यादा जरूरी और सर्वाधिक हित में है। हमें ऐसा करना ही होगा।
-गाजा में इजराइल-हमास युद्ध पर कमला हैरिस ने दो-राज्य समाधान की वकालत की। इस पर ट्रंप ने कहा कि अगर वह राष्ट्रपति होते तो स्थिति कभी यहां तक पहुंचती ही नहीं। 

08:01 AM, 11th Sep
-बहस दौरान अपना परिचय दिए जाने के बाद हैरिस और ट्रंप ने हाथ मिलाया। 8 सालों से राष्ट्रपति पद की बहस के मंच पर प्रतिद्वंदी आपस में हाथ न मिलाते थे, जिसे इन दोनों ने खत्म किया।
-हैरिस ने अपनी मध्यवर्गीय पृष्ठभूमि और राष्ट्रपति चुने जाने पर परिवारों और छोटे व्यवसायों का समर्थन करने की अपनी योजनाओं के बारे में बात की। 
-उन्होंने ट्रंप पर हमला करते हुए कहा कि वह अरबपतियों और बड़े निगमों को कर में कटौती प्रदान करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि डोनाल्ड के पास आपके लिए कोई योजना नहीं है।
-ट्रंप ने भी कमला हैरिस पर पलटवार करते हुए ट्रंप ने कहा कि आप उसी पुरानी थकी हुई कहानी, झूठ, शिकायतों का एक गुच्छा सुनाने जा रहे हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख