अमेरिका में ट्रंप को बढ़त, कैपिटल हिल्स में सुरक्षा सख्‍त, व्हाइट हाउस के बाहर बैरिकेडिंग

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 6 नवंबर 2024 (10:20 IST)
US election results : अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस पर बढ़त बना है। स्विंग स्टेट्स में भी पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप का ही पलड़ा भारी नजर आ रहा है। हिंसा की आशंका को देखते हुए कैपिटल हिल्स में सुरक्षा सख्‍त कर दी गई है। व्हाइट हाउस के बाहर भी बैरिकेडिंग की गई है। ALSO READ: live : अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को बढ़त, स्विंग स्टेट्स में भी पलड़ा भारी
 
यूएस कैपिटल पुलिस ने मंगलवार को कैपिटल बिल्डिंग के विजिटर सेंटर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके शरीर से पेट्रोल की गंध आ रही थी और उसके पास से टॉर्च और फ्लेयर गन भी बरामद किया गया।
 
चुनावी को देखते हुए जॉर्जिया, मिशिगन और विस्कॉन्सिन समेत कई अमेरिकी राज्यों में लॉ एंड ऑर्डर बाधित होने की आशंका जताई गई थी। इसके मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
 
क्यों सता रहा है हिंसा का डर : 6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल में व्हाइट हाउस के पास डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने हिंसा की। इस हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई। हिंसा को देखते हुए यहां 15 दिन की इमरजेंसी का ऐलान किया गया। उस ​दौरान हुए बलवे में उपद्रवियों पर आंसू गैस दागी गई। उपद्रवियों के निशाने पर रहे कांग्रेस अधिकारियों को एक गुप्त लेाकेशन पर ले जाया गया।
 
माना जा रहा है कि यह मुकाबला ऐतिहासिक होने वाला है और इतिहास में पिछले कई दशकों में व्हाइट हाउस के लिए सबसे करीबी मुकाबले के रूप में दर्ज होने वाला है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, अलकनंदा नदी में बस गिरने से 2 की मौत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रतलाम में 27 जून को RISE-2025 कॉन्क्लेव का करेंगे शुभारंभ

थाईलैंड का बड़ा फैसला, डॉक्टर की पर्ची के बिना नहीं मिलेगी भांग

Weather Update: हिमाचल में बादल फटे, उत्तराखंड में भूस्खलन, 29 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

डोनाल्ड ट्रंप ने बताया, किस तरह रुकवाया भारत पाकिस्तान युद्ध

अगला लेख