Hanuman Chalisa

1 दिसंबर 2022 से बदल जाएंगे LPG, ATM से जुड़े नियम, किचन से लेकर जेब तक पर पड़ेगा असर

Webdunia
गुरुवार, 1 दिसंबर 2022 (08:30 IST)
1 दिसंबर 2022 से कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। ये नियम आपके किचन से लेकर जेब तक पर असर डालेंगे। आइए जानते हैं 1 दिसंबर 2022 से कौनसे नियम बदलने वाले हैं।
 
बदलेगा ATM से पैसा निकालने का तरीका : आप अगर रुपए निकालने के लिए एटीएम का प्रयोग करते हैं और पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक हैं तो आपके लिए नया नियम लागू होने वाला है। इससे फर्जीवाड़े की आशंका कम होगी। पंजाब नेशनल बैंक दिसंबर महीने में एटीएम से नकदी निकालने की प्रक्रिया में बदलाव कर सकता है। खबरों के अनुसार 1 दिसंबर के बाद से एटीएम में कार्ड लगाते ही आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP जेनरेट होगा। इस ओटीपी की एटीएम स्क्रीन पर दिए गए कॉलम में इंटर करने के बाद ही रुपया निकल सकेगा। हालांकि यह नियम पहले से कई बैंकों में लागू है।
 
LPG के दामों में बदलाव : कर्मिशियल और घरेलू सिलेंडर के दामों में हर माह बदलाव किया जाता है। 1 दिसंबर से इनके नए दामों का ऐलान होगा। अक्टूबर के आंकड़ों में खुदरा महंगाई दर में नरमी के संकेत मिले हैं। इससे माना जा रहा है कि इस महीने के अंत में पेट्रोलियम कंपनियां रसोई गैस की कीमतों में भी बदलाव की घोषणा कर सकती हैं। CNG व PNG की कीमतों में भी बदलाव का ऐलान किया जा सकता है।
 
बैंकों में 13 दिन की छुट्टियां : वर्ष के आखिरी महीने दिसंबर में क्रिसमस, साल का आखिरी दिन और गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्मदिन जैसे बड़े उत्सव होने के कारण बैंक 13 दिनों के लिए बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आप बैंक के किसी जरूरी कार्य को लंबे समय से टालते आ रहे हैं तो जल्द निपटा लें।
 
बदल सकता है ट्रेनों का समय : देश के अधिकतर राज्यों में दिसंबर में कोहरा छाया रहता है। रेलवे द्वारा दिसंबर के महीने में ठंड और कोहरे के कारण ट्रेनों के समय में बदलाव किया जाता है। दिसंबर से फरवरी-मार्च ट्रेनें रद्द की जाती हैं। 1 दिसंबर 2022 से भारतीय रेलवे ट्रेनों की समय-सारिणी में भी बदलाव कर सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, सीएम योगी समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

सीएम योगी के विजन से यूपी बना ‘एक्सप्रेसवे स्टेट’, 1900 KM नेटवर्क के साथ विकास को मिली रफ्तार

सीएम योगी की सख्ती से टले 2 बाल विवाह, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित हुआ बेटियों का भविष्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, गृह मंत्री अमित शाह संग बस्तर बैठक में विकास पर जोर

Delhi-NCR और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार, IMD की चेतावनी

अगला लेख