बड़ी खबर, ऑनलाइन हो सकती है दिल्ली विश्वविद्यालय की पूरी प्रवेश प्रक्रिया

Webdunia
शनिवार, 11 अप्रैल 2020 (07:53 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय परिसर के चक्कर काटने से रोकने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय अपनी पूरी प्रवेश प्रक्रिया को ऑनलाइन करने पर विचार कर रहा है।
 
अधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय ने यह देखते हुए कॉलेजों से सूचनाएं एकत्र करनी शुरू कर दी है कि लॉकडाउन (बंद) खुलने के बाद उसके पास तैयारी करने के लिए बहुत कम समय होगा। 
ALSO READ: Corona virus : दिल्ली में घरों से बाहर मास्क नहीं पहनने पर जुर्माने के साथ जेल
कोरोना वायरस संक्रमण के कारण विश्वविद्यालय ने फिलहाल पंजीकरण प्रक्रिया भले ही रोक दी है, लेकिन दाखिले से जुड़ी उसकी शाखा इस दिशा में लगातार काम कर रही है।
 
दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी प्रचार्यों को 9 अप्रैल को भेजे गए पत्र में डीन (प्रवेश) शोभा बगई ने कहा कि सोच-समझकर यह प्रयास किया जा रहा है कि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान अनिवार्य दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन के लिए छात्रों को कम से कम विश्वविद्यालय परिसर में आना पड़े। 
 
उन्होंने कॉलेजों से सभी जरूरी सूचनाएं अपनी वेबसाइट पर डालने और इसका लिंक प्रवेश शाखा को भेजने को भी कहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

रूस से तेल खरीदने पर भारत के लिए अमेरिका का 500% टैरिफ बिल, क्या बोले एस जयशंकर

हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च किए दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, जून में बढ़ी बिक्री

PM मोदी की ऐतिहासिक घाना यात्रा हुई संपन्‍न, त्रिनिदाद और टोबैगो के लिए हुए रवाना

पुलिसकर्मी ने ‍ही किया नाबालिग से रेप, स्कूल से घर जा रही लड़की का अपहरण

दिल्ली में 8 लड़कों ने पहले लड़के को निर्वस्त्र किया, फिर हत्या कर शव नहर में फेंका

अगला लेख