Ayushman Card : 1 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बने, 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक की जा सकती है इलाज खर्च की सीमा

Webdunia
शनिवार, 23 दिसंबर 2023 (16:47 IST)
How to apply for Ayushman Card 2023 : भारत सरकार अब आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) की इलाज सीमा को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख कर सकती है। संसदीय समिति ने इलाज के लिए खर्च को बढ़ाने की सिफारिश की है। साथ ही इस योजना में मध्‍यमवर्गीय परिवारों को भी जोड़ने की सिफारिश की गई है। 
 
अगर यह हो जाता है तो बीमारी से जूझ रहे करोड़ों परिवारों की मुश्किलें आसान हो जाएंगी। 
 
अभी इसमें खर्च की सीमा 5 लाख रुपए तक है। मीडिया खबरों के मुताबिक विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान अब तक 1 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
 
घर बैठे भी बन सकता है आयुष्मान कार्ड : अब मोबाइल द्वारा भी आयुष्मान कार्ड बनवाया जा सकता है। इसके लिए आपको मोबाइल पर आयुष्मान कार्ड ऐप डाउनलोड करना होगा।  
 
सबसे पहले आप सरकार की वेबसाइट पर जाकर चेक कर लें कि आप इस योजना के शामिल होने के पात्र हैं या नहीं। अगर उस लिस्ट में आपका नाम है तो आप आयुष्मान कार्ड ऐप के जरिए कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले इस ऐप को डाउनलोड कर लीजिए।
2. ओटीपी, आइरिस, फिंगरप्रिंट या फेस-आधारित वेरीफिकेशन की मदद से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करें। 
3. अपने राज्य, जिला, आधार नंबर डालते ही यह पता चल जाएगा कि आप इस योजना का लाभ लेने लायक हैं या नहीं।
4. अगर आप इसके पात्र होंगे तो आगे का फॉर्म भरने के लिए ऑप्शन खुल जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख