Hanuman Chalisa

Bank Holidays List : मार्च में 13 दिन बैंक रहेंगे बंद, जानिए किस तारीख को रहेगी छुट्टी

Webdunia
सोमवार, 28 फ़रवरी 2022 (18:01 IST)
नई दिल्ली। आरबीआई ने मार्च 2022 में बैंक छुट्टियों की सूची जारी की है। मार्च में साप्ताहिक अवकाश समेत विभिन्न जोन में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें से 6 अवकाश रविवार हैं और आरबीआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार महीने का दूसरा और चौथा शनिवार है। इसलिए मार्च में अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो ब्रांच में जाने से पहले बैंक हॉलिडे की लिस्ट जरूर जान लें।

ALSO READ: माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी ने बैंकों को लौटाए 18,000 करोड़ रुपए, केंद्र ने SC में दी जानकारी
 
मार्च महीने में महाशिवरात्रि और होली मनाए जाने वाले 2 प्रमुख त्योहार हैं, साथ ही भारत में मार्च वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना होता है और चौथी तिमाही का आखिरी महीना भी होता है। इस महीने में बैंकों से जुड़े कई लेन-देन किए जाते हैं।
 
बैंकिंग, निवेश और इंकम टैक्स से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के लिए लोगों को बैंकों का रुख करना पड़ सकता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि महीने के किस दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें से 6 अवकाश रविवार हैं और आरबीआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार महीने का दूसरा और चौथा शनिवार है। तो कुछ छुट्टियां इन विभिन्न राज्यों में त्योहारों और समारोहों के कारण होंगी। ये छुट्टियां सभी राज्यों पर लागू नहीं होंगी।
 
मार्च में छुट्टियों की पूरी लिस्ट : 1 मार्च (मंगलवार) : महाशिवरात्रि, बैंक गुजरात में बंद रहेंगे। 3 मार्च (गुरुवार) : लोसार, बैंक सिक्किम में बंद रहेंगे। 4 मार्च (शुक्रवार) : चापचर कुटी, बैंक मिजोरम में बंद रहेंगे। 17 मार्च (गुरुवार) : होलिका दहन, बैंक उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश और झारखंड में बंद रहेंगे। 18 मार्च (शुक्रवार) : होली/ होली दूसरा दिन, बैंक कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, मणिपुर, त्रिपुरा में बंद रहेंगे। 19 मार्च (शनिवार) : होली/याओसांग बैंक ओडिशा, मणिपुर और बिहार में बंद रहेंगे। 22 मार्च (मंगलवार): बिहार दिवस, बैंक बिहार में बंद रहेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: भूकंप से वेनेजुएला में भारी तबाही, ट्रंप बोले- अमेरिका मदद के लिए तैयार

Top News 25 June: वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, जापान में भी धरती डोली

नोएडा-जेवर-लखनऊ कॉरिडोर बनेगा UP का नया ग्रोथ इंजन, एऑन ने 1000 नए रोजगार सृजित करने की जताई तैयारी

क्षेत्रीय तनाव के बीच पकिस्तान बढ़ा सकता है रक्षा खर्च

भूकंप के भयानक झटकों से थर्राया वेनेजुएला, भारी तबाही, 10000 से ज्यादा की मौत!

अगला लेख