Hanuman Chalisa

ATM यूज करते हैं तो सावधान, 1 अगस्‍त से हो रहा ये बदलाव...

Webdunia
शनिवार, 31 जुलाई 2021 (16:29 IST)
अगर आप एटीएम का उपयोग करते हैं तो सावधान हो जाइए, क्‍योंकि 1 अगस्‍त से इसके नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिसका असर सीधे आपकी जेब पर पड़ने वाला है। अब एटीएम के जरिए धन निकासी महंगी हो जाएगी।

1 अगस्त से एटीएम से धन निकासी पर ग्राहकों को अब जेब  ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी, क्‍योंकि अब बैंकिंग शुल्कों में बढ़ोतरी कर दी जाएगी। एटीएम के जरिए एक बैंक से दूसरे बैंक के बीच वित्तीय लेनदेन पर लगने वाली इंटरचेंज फीस को आरबीआई ने 15 से बढ़ाकर 17 रुपए कर दिया है।

आरबीआई ने ये फैसला जून में लिया था, जो 1 अगस्त से लागू हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर गैर वित्तीय लेनदेन के लिए भी फीस बढ़ाकर 5 से 6 रुपए कर दी गई है। ये फीस किसी बैंक खाताधारक द्वारा उसे मिले एटीएम कार्ड दूसरे बैंक के एटीएम का इस्तेमाल करते वक्त लगती है।

आईसीआईसीआई बैंक ने भी घरेलू बचत खाताधारकों के लिए अब सिर्फ 4 बार ही मुफ्त लेनदेन एटीएम से हो सकेगा। 4 बार से ज्यादा नकद निकासी पर 150 रुपए का भारी भरकम शुल्क लगाया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

WhatsApp के नए प्रमुख बने CRED के संस्थापक कुणाल शाह, Meta ने किया बड़ा नेतृत्व परिवर्तन

निपुण भारत मिशन को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार, मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का दूसरा चरण शुरू

पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला, बदली होम स्टे नीति

शिक्षा में नवाचार करने वाले अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, योगी सरकार ने शुरू की चयन प्रक्रिया

Lucknow Coaching Center Fire : लखनऊ में लपटों का तांडव, 15 छात्रों की मौत, CM योगी ने फायर विभाग के अफसरों को फटकारा, कैसी लगी आग, सामने आया कारण

अगला लेख