Hanuman Chalisa

अयोध्या से जनकपुर के बीच पर्यटक ट्रेन चलाएगा रेलवे, यात्री EMI से कर सकेंगे भुगतान

Webdunia
शनिवार, 14 जनवरी 2023 (11:02 IST)
नई दिल्ली। रेलवे भारत में अयोध्या और नेपाल में जनकपुर तीर्थस्थलों को जोड़ने वाले मार्ग पर अगले महीने ‘भारत गौरव पर्यटक ट्रेन’ चलाएगा। ‘श्री राम-जानकी यात्रा: अयोध्या से जनकपुर’ 17 फरवरी को दिल्ली से शुरू होगी। यात्री EMI से कर सकेंगे भुगतान।
 
ट्रेन में क्या होगा खास : पर्यटक ट्रेन नंदीग्राम, सीतामढ़ी, काशी और प्रयागराज से होकर गुजरेगी। यात्रियों के जनकपुर और वाराणसी के होटलों में दो रात विश्राम की व्यवस्था होगी। यात्रा के दौरान अयोध्या, सीतामढ़ी और प्रयागराज में ट्रेन के ठहराव के दौरान इन स्थलों की यात्रा की जा सकेगी।
 
अत्याधुनिक डीलक्स एसी पर्यटक ट्रेन की विशेषताओं में दो बढ़िया रेस्तरां, एक आधुनिक रसोईघर, डिब्बों में नहाने की व्यवस्था, सेंसर-आधारित शौचालय और पैरों की मालिश के लिए उपकरण शामिल हैं।
 
 
भुगतान के लिए EMI सुविधा : भारतीय रेलवे ने कहा कि इस पैकेज को एक बड़ी आबादी के लिए अधिक आकर्षक और किफायती बनाने के लिए आईआरसीटीसी ने ईएमआई भुगतान विकल्प प्रदान करने के मकसद से पेटीएम और रेजरपे पेमेंट गेटवे के साथ करार किया है। उपयोगकर्ता 3, 6, 9, 12, 18 या 24 महीनों में भुगतान करने के लिए ईएमआई भुगतान विकल्प का लाभ उठा सकते हैं। इन ईएमआई का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड विकल्प के माध्यम से किया जा सकता है। 18 साल और उससे अधिक उम्र के सभी यात्रियों के लिए कोविड-19 टीकाकरण अनिवार्य है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

अगला लेख