Hanuman Chalisa

ट्विटर का ब्लू मार्क सब्सक्रिप्शन सोमवार से, जानिए कितना लगेगा चार्ज?

Webdunia
रविवार, 11 दिसंबर 2022 (15:20 IST)
वाशिंगटन। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ब्लू का मासिक सब्सक्रिप्शन अगले सप्ताह से उपलब्ध होगा। ट्विटर ने कहा कि हम सोमवार को ट्विटर ब्लू को फिर से लॉन्च कर रहे हैं। इसके साथ ही ट्विटर ने बताया कि वेब सब्सक्रिप्शन शुल्क 8 डॉलर प्रति महीना होगा, जबकि आईओएस पर इसका शुल्क 11 डॉलर प्रति माह होगा।
 
सशुल्क सुविधाओं में ब्लू चेकमार्क, ट्वीट को संपादित करने की सुविधा, उच्च गुणवत्ता वाले वीडियो अपलोड और रीडर मोड शामिल हैं।
 
ट्विटर ने कहा ‍कि हम व्यवसायों के लिए उस 'आधिकारिक' लेबल को गोल्ड चेकमार्क के साथ बदलना शुरू कर देंगे और बाद में सरकार और बहुपक्षीय खातों के लिए एक ग्रे चेकमार्क शुरू करेंगे।
 
ट्विटर ने कहा कि सदस्य अपने हैंडल, प्रदर्शित नाम या प्रोफ़ाइल फ़ोटो को बदलने में सक्षम होंगे, लेकिन यदि वे ऐसा करते हैं, तो वे ब्लू चेकमार्क को अस्थायी रूप से तब तक खो देंगे, जब तक कि उनके खाते की दोबारा समीक्षा नहीं हो जाती।
 
उल्लेखनीय है कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने अक्टूबर में 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदा था। तब से उन्होंने इसमें कई बदलाव किए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

एथेनॉल वाले पेट्रोल पर टैक्स खत्म! इस बड़े फैसले से क्या पेट्रोल सस्ता होगा, आपकी गाड़ी पर क्या होगा असर?

अमेरिका ने भारतीय जहाजों पर बरसाए बम! 3 नाविकों की मौत के बाद भारत की कड़ी चेतावनी, 11 जून को फिर हुआ हमला

PoK में निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना क्यों बरसा रही हैं गोलियां, 16 की मौत, 37 घायल, आखिर क्या हैं उनकी मांगें

EV स्कूटर कैसे चुने, खरीदने से पहले इन बातों की करें जांच, वरना पड़ेगा पछताना

टाटा मोटर्स और PNB समेत ये बड़ी कंपनियां दे रही हैं तगड़ा डिविडेंड! दांव लगाने के लिए बचे हैं सिर्फ 24 घंटे

सभी देखें

नवीनतम

मीनाक्षी नटराजन ने सुप्रीम कोर्ट से मांगा चुनाव लड़ने का अधिकार, भोपाल से दिल्ली तक सड़क पर कांग्रेस

ट्रंप की 'दोस्ती' पर उठे सवाल, अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत पर कैसी है भारत की प्रतिक्रिया?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद ममता बनर्जी के खिलाफ बड़ी बगावत की इनसाइड स्टोरी

योगी सरकार के शिक्षा विजन को मिली नई उड़ान, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 1500 मेधावी छात्रों का किया सम्मान

गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, अहमदाबाद प्‍लेन हादसे में टूटे हॉस्टल का होगा निर्माण, 547 करोड़ की योजना का किया ऐलान

अगला लेख