Hanuman Chalisa

बारिश के मौसम में अपनी कार की ऐसे करें देखभाल

Webdunia
car care in rainy season
इस रिमझिम बारिश के मौसम में सड़कों पर वाहन चलाना काफी मुश्किल होता है। अगर बात भारत की सड़कों की जाएं तो हमारे वाहन बारिश के पानी से ज्यादा सड़कों के गड्डों से खराब होते हैं। बारिश में गाडियां काफी जल्दी खराब हो जाती हैं या बीच रस्ते में ही काम करना बंद कर देती हैं। ऐसे में बारिश के मौसम में कार का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। कार की सर्विस काफी महंगी होती है इसलिए बार-बार उसकी सर्विस करवाना किसी भी आम इंसान की पॉकेट के लिए सेहतमंद नहीं है। पर इन कुछ टिप्स की मदद से आप बारिश में अपनी कार का ध्यान रख सकते हैं। चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में...
 
1. बैटरी और वायरिंग की जांच: बारिश के मौसम में कार की बैटरी आसानी से खराब हो जाती है या किसी तरह की वायरिंग समस्या आ जाती है। इसके साथ ही बारिश के मौसम में शॉर्ट सर्किट की समस्या भी होने लगती है। गाड़ी बहार ले जाते समय एक बार बैटरी और वायरिंग को ज़रूर चेक करें। साथ ही नियमित रूप से कार की सर्विस करवाएं। 
 
2. कार को शेड में पार्क करें: हमेशा कार को शेड में पार्क करने की कोशिश करें। कई जगह पर ओपन पार्किंग के कारण हम कार को शेड में पार्क नहीं कर पाते हैं जिससे गाड़ी भीग जाती है। अगर शेड नहीं है तो आस पास किसी पेड़ के निचे या पास की किसी पार्किंग में कार को पार्क करने की कोशिश करें। 

 
3. ब्रेक की जांच: बारिश के मौसम में गाड़ी स्लिप होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। ऐसे में अपने ब्रेक को चेक करें और सही समय पर गाड़ी की सर्विस करवाएं। साथ ही टायर को भी चेक करें और ज्यादा पुराने टायर का इस्तेमाल न करें। ब्रेक की जांच करना ज़रूरी है। किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए आपको यह सावधानी रखना ज़रूरी है। 
 
4. गाड़ी को कवर करें: अपनी गाडी को बारिश से बचाने के लिए एक अच्छा सा वॉटर प्रूफ कवर खरीदें। अगर आपके ऑफिस या किसी भी जगह ओपन पार्किंग है तो आप कवर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कवर आपकी गाड़ी को जंग से तो ज्यादा नहीं बचाएगा लेकिन आपकी गाड़ी का पेंट ज़रूर सुरक्षित रह सकता है। 
 
5. कार के इंटीरियर पर ध्यान दें: कार बाहर से ज्यादा अंदर से खराब होती है। अगर कार के अंदर पानी चला जाए तो उसके इंटीरियर पार्ट आसानी से खराब हो जाते हैं। गाड़ी के अंदर गीले जूते या कपड़े न रखें। साथ ही अगर आपके शहर में ज्यादा पानी भर जाता है तो गाड़ी को न निकालें। साथ ही गाड़ी को बारिश में बार-बार न खोलें जिससे उसमें पानी अंदर न आएं।
ALSO READ: दफ्तर में बैठकर काम करने वालों की नियुक्तियां जून में 3 प्रतिशत घटीं, कंपनियां बरत रहीं सतर्कता

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

कांगो में फैला जानलेवा Ebola वायरस, 80 से ज्यादा मौतें, दुनिया में बढ़ी चिंता, कैसे फैलता है संक्रमण, क्या हैं लक्षण, किन लोगों को फैलता है और बचाव लिए क्या करें

CNG Price Hike : CNG की कीमतों में लगी आग, दिल्ली-NCR में फिर महंगी हुई CNG, 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े दाम

अमित शाह ने गुजरात में विकास कार्यों की समीक्षा की, CM भूपेंद्र पटेल भी हुए शामिल

CM धामी की चम्पावत को बड़ी सौगात, 25 नए हैंडपंपों के लिए 89 लाख रुपये मंजूर

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

अगला लेख