Hanuman Chalisa

बड़ी खबर, चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 7 दिनों के लिए बंद

एन. पांडेय
शुक्रवार, 20 मई 2022 (07:18 IST)
देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए चारों धामों में पंजीकरण फुल होने से अगले 7 दिनों के लिए 7 दिन के लिए ऑफलाइन काउंटरों को बंद कर दिया गया है। इससे चारधाम यात्रा पर आए करीब 4000 तीर्थयात्री ऋषिकेश में फंस गए हैं। फंसे हुए यात्री मजबूरन  आईएसबीटी परिसर, धर्मशाला और होटलों में ठहरे हुए हैं। जब पंजीकरण के स्लॉट उपलब्ध होंगे, तब ही श्रद्धालुओं का पंजीकरण संभव हो सकेगा।
 
पर्यटन विभाग की जानकारी में यह भी आया है कि कुछ यात्री ऑफलाइन माध्यम से अगले महीनों का पंजीकरण कराकर पंजीकरण कराने के ही दिन यात्रा पर निकले रहे हैं। ये यात्री यात्रा मार्गों पर पंजीकरण चेक कर रही टीम द्वारा रोके जा रहे हैं।
 
चारों धामों में क्षमता से अधिक यात्री पहुंचने से पुलिस और प्रशासन को भीड़ को नियंत्रित करने में मुश्किल आ रही है। क्षमता से अधिक पंजीकृत होने के कारण यात्रियों को ऑनलाइन पंजीकरण भी नहीं मिल रहा। चारधाम यात्रा के लिए अक्टूबर तक के लिए 17.24 लाख से अधिक यात्री पंजीकरण करा चुके हैं।
 
इस बार चारधाम यात्रा नए रिकार्ड बना रही है। केदारनाथ में 6 मई से गुरुवार तक 2,36,669 तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके हैं। चारों धामों में 7 लाख 7 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। कुल 7,07,969 श्रद्धालु चार धाम के दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ धाम में 8 मई से अभी तक 2,11,241 यात्री बदरी विशाल के आशीर्वाद ले चुके हैं। गंगोत्री धाम में 3 मई से आज तक 1,40,258 और यमुनोत्री धाम में 1,07,090 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
 
अभी तक 49 यात्रा मार्गों में श्रद्धालुओं की मौत भी हो चुकी है।केदारनाथ धाम में 21 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। यमुनोत्री धाम में 16 श्रद्धालुओं की मौत, गंगोत्री धाम में 4 श्रद्धालुओं की मौत, बदरीनाथ धाम में भी 8 यात्रियों की मौत हुई है।
 
श्रद्धालुओं की लगातार मौतों के बाद सरकार ने 150 डॉक्टरों को यात्रा मार्ग पर तैनात करने का फैसला लिया है। इसके अलावा केदारनाथ और यमुनोत्री मार्ग पर 50 पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडरों को इंतजाम करने के लिए भी कहा गया है। ताकि जरूर पड़ने पर यात्री इनका इस्तेमाल कर सकें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आसमान के 'सिकंदर' तेजस की राह में रोड़ा, अमेरिका के धोखे से भड़का रक्षा मंत्रालय, HAL पर लगेगा भारी जुर्माना!

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

INDIA bloc की बड़ी बैठक, कौनसे दल हुए शामिल, क्या 2029 चुनाव की बनी रणनीति, ममता बनर्जी पर क्यों रहीं सबकी निगाहें

पेट्रोल बाइक को कहिए बाय-बाय, Ultraviolette ने लॉन्च किया 'Kill the Petrol Bill' प्रोग्राम, 30,000 रुपए तक का कैशबैक भी

शेखर सुमन के 'अहंकारी राजा’, दरबार में बैठे चापलूस वाले वीडियो पर क्यों मचा बवाल

सभी देखें

नवीनतम

MLC टिकट कटते ही छलके आंसू! फूट-फूटकर रोए पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, RJD से भी दिया इस्तीफा

PMUY new rule : LPG महंगा, सब्सिडी भी कम, सरकार ने उज्ज्वला योजना में घटाया रियायती सिलेंडरों का कोटा

MP को मिला ₹2000 करोड़ का बड़ा निवेश, पीथमपुर में लगेगी हेलियन ग्रुप की पहली फैक्ट्री, 1000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

रजिस्ट्री कार्यालयों को बनाएं पारदर्शिता और जनसुविधा का आदर्श मॉडल : योगी

यूपी को मिला क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, CM योगी बोले- विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई वैज्ञानिक ताकत

अगला लेख