कमर्शिअल गैस सिलेंडर पर महंगाई की मार, त्योहारी सीजन में 209 रुपए बढ़े दाम

Webdunia
रविवार, 1 अक्टूबर 2023 (08:46 IST)
Commercial Gas Cylinder : तेल कंपनियों ने रविवार को कमर्शिअल गैस सिलेंडर 209 रुपए महंगा कर दिया। अब दिल्ली में आपको 19 किलो वाले सिलेंडर के 1731.50 रुपए चुकाने होंगे। घरेलू रसोई गैस के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
 
त्योहारी सीजन में की गई इस बढ़ोतरी से होटल, टिफिन सेंटर के खाने के साथ ही घर से बाहर नाश्ता करना भी महंगा पड़ेगा। लोगों का बजट गड़बड़ाने की आशंका है। 
 
कोलकाता में 19 किलोग्राम वाला LPG Cylinder 1839.50 रुपए का मिलेगा। मुंबई में इसकी कीमत 1684 रुपए हो गई जबकि चेन्नई में व्यावसायिक सिलेंडर के 1898 रुपए चुकाने होंगे। 
 
उल्लेखनीय है कि तेल कंपनियां हर माह की पहली तारीख को रसोई गैस के दाम तय करती है। सितंबर को तेल कंपनियों ने कमर्शिअल गैस सिलेंडर के दाम 158 रुपए घटाए थे। इसके बाद से राजधानी में कमर्शिअल गैस सिलेंडर 1,522 रुपए में मिल रहा था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

एप्पल, फेसबुक, गूगल, टेलीग्राम के 16 अरब यूजरनेम और पासवर्ड लीक, बचना है तो तुरंत यह करें

Nitin Gadkari : असली फिल्म अभी आना बाकी, नितिन गडकरी ने किया 2029 के आम चुनाव के प्लान का खुलासा

पुरानी बीवी लाए, नई ले जाए, ये विज्ञापन सोशल मीडिया में मचा रहा है धूम, ऑफर में होम सर्विस सुविधा भी

बिहार सरकार ने वृद्धावस्था व विधवा पेंशन में की बढ़ोतरी, अब मिलेंगे 400 की जगह 1100 रुपए प्रतिमाह

इजराइल या ईरान: किसकी करेंसी है ज्यादा ताकतवर?, जानें करेंसी का शहंशाह कौन है?

सभी देखें

नवीनतम

ईरानी विदेश मंत्रालय का दावा, अमेरिका ने छेड़ा खतरनाक युद्ध

Weather Update : ओडिशा में बाढ़ का कहर, 50 से ज्यादा गांव जलमग्न, 50 हजार से अधिक लोग प्रभावित

अमेरिका का B2 स्टिल्थ बॉम्बर से 3 ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर हमला, जानिए कितना है खतरनाक?

उत्तराखंड में 10 जुलाई को होंगे पंचायत चुनाव, 12 को मतगणना

शांति का एक दशक, एकता का ये भव्य क्षण

अगला लेख