Hanuman Chalisa

स्वाद और सेहत के अलावा घर के कामों में भी बहुत उपयोगी है नींबू

जानिए नींबू के घरेलू उपयोग और इस्तेमाल के तरीके

WD Feature Desk
नींबू खाने या पीने में तो स्वादिष्ट होता ही है, लेकिन इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड के कारण यह साफ-सफाई और दाग-धब्बों को हटाने में भी सबसे कारगर उपायों में से एक माना जाता है। नींबू एक बहुमुखी फल है। आज हम यहां इसी के बारे में बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं कि आप नींबू का उपयोग घर के और किन-किन कामों में कर सकते हैं।ALSO READ: कूलर की सफाई करते समय इन बातों का ध्यान नहीं रखा तो हो सकता है यह खराब

घर की सफाई में नींबू का इस्तेमाल
नींबू का रस एक प्राकृतिक क्लींजर और ब्लीच है। इसका उपयोग सतहों को साफ करने, कपड़ों व बर्तनों पर लगे दाग को हटाने, कूलर की सफाई करने और बाथरूम के टाइल्स को चमकाने आदि कई कामों में किया जाता है। यही नहीं, चेहरे और बालों के लिए भी नींबू का उपयोग किया जाता है।

कैसे कर सकते हैं नींबू का उपयोग?
प्राकृतिक कीटाणुनाशक बनाने में:

नींबू का रस प्राकृतिक कीटाणुनाशक के रूप में काम आता है। नींबू का उपयोग फल और सब्जियों को धोने और बैक्टीरिया से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं। यह पेड़-पौधे पर मौजूद कीड़ों को भगाने में भी कारगर होता है।

रूम फ्रेशनर में बनाने में:  
नींबू का इस्तेमाल रूम फ्रेशनर के रूप में भी किया जा सकता है। इसके लिए आपको एक छोटे सॉस पैन में पानी, सिरका और नींबू के स्लाइस डालना है। इसे मध्यम आंच पर उबाल लें। फिर, आंच को कम करके 5-10 मिनट तक उबालें। अब, मिश्रण को ठंडा होने दें और इसे एक छोटे कंटेनर में भरकर कमरे में रखें। इस तरह नींबू रूम फ्रेशनर के रूप में काफी असरदार साबित होता है।


कूलर- पंखे की सफाई में: 

नींबू, पंखे-कूलर की क्लीनिंग के लिए एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। इसके लिए आपको गर्म पानी, सफेद सिरका और नींबू का रस मिलाना है। इसके बाद, पंखे या कूलर के ब्लेड, ग्रिल और बॉडी को स्पंज या सॉफ्ट कपड़े से पोंछ लें। फिर, इसे कपड़े से भिगोकर पोंछ दें। यह बिल्कुल नया जैसा चमकने लगेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- ईरान छोड़े यूरेनियम संवर्धन, हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

सभी देखें

नवीनतम

क्या डोनाल्ड ट्रंप होंगे 'Lame Duck' प्रेसिडेंट? जानिए US Midterms Elections के 5 नियम जो ट्रंप का भविष्य तय करेंगे

राज्यसभा चुनाव से मध्यप्रदेश में मुश्किलों में घिरी कांग्रेस, कानूनी पचड़ों में उलझे विधायकों के साथ हॉर्स ट्रेडिंग का खतरा

बुनकरों की आय, सम्मान और स्थायित्व सुनिश्चित करना प्राथमिकता : योगी आदित्यनाथ

मेरठ में दुकानों की सीलिंग का विरोध, व्यापारियों में भारी आक्रोश, आज बंद का किया ऐलान

करोड़ों की बचत! क्या आप भी कर रहे हैं ये 3 गलतियां? आज ही बदलें अपनी आदतें

अगला लेख