Hanuman Chalisa

भारत में Bisleri कैसे हुई फेमस? जानें कैसे हुई इसकी शुरुआत

Webdunia
bisleri water 
 
कई बार आपने सफर करते समय पानी की बोतल खरीदी होगी और अगर पानी की बोतल की बात की जाए तो हमारे दिमाग में सबसे पहले बिसलेरी का ही नाम आता है। बिसलेरी ब्रांड (bisleri) भारत में काफी मशहूर है और यदि लोग किसी चीज़ की कॉपी करने लगे, तो आप उसकी सफलता का अंदाज़ा लगा सकते हैं।

भारतीय बाज़ार में बिसलेरी नाम के कई पानी की बोतल के ब्रांड मौजूद हैं फिर चाहे वो बेलसरी, बिलसेरी या ब्रिस्ले ही नाम क्यों न हो? इसलिए बिसलेरी ने अपनी टैगलाइन भी 'हर पानी की बोतल बिसलेरी नहीं होती' निर्धारित की। 
 
चलिए जानते हैं कि कैसे हुई बिसलेरी की शुरुआत और भारत में कैसे मशहूर हुआ बिसलेरी का नाम.........
 
कैसे हुई बिसलेरी की शुरुआत?
 
बिसलेरी की शुरुआत एक इटैलियन व्यवसायी सिगनोर फेलिस बिसलेरी द्वारा की गई थी, जिन्होंने शराब के उपाय के लिए बिसलेरी को विकसित किया था जिसमें सिनकोना, औषधि और नमक का प्रयोग किया गया था। सिगनोर फेलिस की मौत के बाद उनके करीबी दोस्त डॉ. रोसी बिसलेरी के नए मालिक बन गए। इसके बाद डॉ. रोसी के दोस्त के बेटे खुसरो संतुक का बिसलेरी की सफलता में काफी बड़ा योगदान रहा है।
 
भारत में कैसे हुई बिसलेरी की शुरुआत?
 
डॉ. रोसी और खुशरो संतुक ने 1965 में मुंबई के ठाणे में बिसलेरी वाटर प्लांट लगाया पर उनका प्लान सफल नहीं हुआ, क्योंकि उस समय भारत में कोई भी पानी पैसे देकर खरीदना नहीं चाहता था। पर उस समय भारत में पानी की क्वॉलिटी काफी ख़राब थी, जिसके कारण डॉ. रोसी को लगता था कि बिसलेरी का बिज़नेस भारत में ज़रूर सफल होगा। 
 
भारतीय 5 स्टार होटल से की शुरुआत 
 
भारतीय बाज़ार में बिसलेरी की शुरुआत बिसलेरी मिनरल वॉटर और बिसलेरी सोडा से हुई। शुरुआती दौर में बिसलेरी का उत्पादन बहुत सिमित था, क्योंकि सिर्फ अपर क्लास के लोग ही बिसलेरी का इस्तेमाल करते थे और बिसलेरी 5 स्टार होटल में मौजूद होती थी। भारत में बिसलेरी की सफलता का कारण पार्ले कंपनी के चौहान ब्रदर्स का था, जिन्होंने बिसलेरी को 1969 के बाद काफी सफल बनाया। 

ALSO READ: क्या होती है Social Media Anxiety? क्या आप भी इसके शिकार हैं?

ALSO READ: लोटा या गिलास किस बर्तन में पानी पीना है बेहतर?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

UN में पा‍किस्‍तान को भारत का करारा जवाब, कहा- कश्‍मीर हमारा अभिन्न हिस्सा...

कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार, हम कीड़े-मकोड़े नहीं जिंदा इंसान हैं, और क्या बोले दीपके

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में अचानक आया आंधी-तूफान, Air India के 3 विमान हुए क्षतिग्रस्‍त, IGI एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

प्रदेश के हर जिले में लगेंगे जनकल्याण शिविर, CM डॉ. मोहन बोले- जनता को मिलेगा योजनाओं का लाभ

अशोक गहलोत का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था, साजिश का हुआ शिकार...

होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने किया ईरानी ड्रोन पर हमला, ईरान ने ट्रंप को दी चेतावनी

INDIA गठबंधन बैठक से पहले बढ़ा तनाव, NDA नेताओं ने कसा तंज, DMK ने किया बहिष्कार

अगला लेख