Hanuman Chalisa

ATM से निकला कटा-फटा नोट तो किसकी जिम्मेदारी, कैसे बदलवा सकते हैं, बैंक करे मना तो क्या है RBI का नियम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 4 सितम्बर 2024 (19:02 IST)
कई बार लेन-देन या एटीएम से नकदी निकालते समय कटे-फटे नोट आ जाते हैं। इन्हें लेकर लोग परेशान रहते हैं। इन नोटों को आप बैंक में बदलवा सकते हैं। इसके लिए RBI ने नियम भी बनाए हैं। आखिर क्या हैं वे नियम और किस तरह के नोट आप बैंक में जाकर बदलवा सकते हैं।
ALSO READ: Samsung Galaxy A06 : 10000 से कम कीमत में आया 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला सैमसंग का धांसू फोन
आरबीआई के नियम के अनुसार बैंक इन नोटों को बदलने के लिए मना नहीं कर सकता। कटे-फटे नोटों को किसी भी बैंक में बदला जा सकता है। ग्राहक सरकारी बैंक की शाखाओं, प्राइवेट बैंक करेंसी चेस्ट शाखाओं या आरबीआई इश्यू ऑफिस के काउंटरों पर बिना किसी फॉर्म को भरे ही नोट बदल सकते हैं। बैंक इन नोटों को बदलने से मना नहीं कर सकते हैं। 
ALSO READ: EPFO की पेंशन से जुड़ी बड़ी खुशखबरी, सरकार ने बड़े नियम में किया बदलाव
एटीएम से निकलते तो किसकी जिम्मेदारी : आरबीआई के नियम के अनुसार एटीएम के नोट की जिम्‍मेदारी बैंक की होती है। एटीएम में पैसे डालने वाली एजेंसी की भी यह जिम्मेदारी नहीं होती है कि वह नोट को चेक करे। नोट में अगर कोई खराबी है तो इसकी जांच बैंक कर्मचारी की तरफ से ही की जानी चाहिए। अगर कोई नोट खराब, कटा-फटा या नकली है, तो ग्राहक उस बैंक की ब्रांन्‍च में जाकर नोट बदल सकते हैं, जिस बैंक के एटीएम से उन्‍होंने ट्रांजेक्शन किया था।
कितने नोट बदले जा सकते हैं : नोट बदलने के लिए आरबीआई के नियमों में इसकी सीमा भी तय की गई है। नियम के अनुसार एक बार में सिर्फ 20 नोट ही बदले जा सकते हैं और इन नोटों की कीमत 5000 से अधिक नहीं होनी चाहिए। 20 से ज्‍यादा खराब नोट हैं तो उससे लेन-देन शुल्क लिया जाएगा। ऐसे नोट जिन पर सीरियल नंबर, महात्मा गांधी का वॉटरमार्क और आरबीआई के गवर्नर की शपथ दिखाई दे रही है, तो इन नोटों को बैंक में बदला जा सकता है। हालांकि बुरी तरह जले, कटे-फटे नोटों को बदला नहीं जा सकता है। ऐसे नोट रिजर्व बैंक के इश्यू ऑफिस में ही जमा किए जा सकते हैं।
 
नोट बदलने से करें इंकार तो : अगर कोई बैंक नोट बदलने से इनकार कर दे तो आपके पास ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने का ऑप्शन है। ऐसे में उस बैंक पर 10 हजार रुपए तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख