Biodata Maker

भारतीय डाक, IPPB के ग्राहक अब ऐप 'डाकपे' के जरिए कर सकेंगे लेन-देन

Webdunia
मंगलवार, 15 दिसंबर 2020 (22:15 IST)
नई दिल्ली। डाक विभाग (भारतीय डाक) और भारतीय डाक भुगतान बैंक (आईपीपीबी) के उपभोक्ता अब ऐप 'डाकपे' के जरिए बैंकिंग सेवाओं का परिचालन कर सकते हैं। संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को इस ऐप की शुरुआत की। डाकपे देशभर में भारतीय डाक और आईपीपीबी द्वारा डाक नेटवर्क के जरिए प्रदान की जाने वाली डिजिटल वित्त और बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराएगा।
ALSO READ: अब RTGS भी 24 घंटे, कभी भी कर सकेंगे पैसा ट्रांसफर
डाकपे कई तरह की सेवाओं यानी पैसा भेजने, क्यूआर कोड को स्कैन करने सेवाओं के लिए तथा दुकानों पर डिजिटल तरीके से भुगतान करने में मदद करेगा। इसके अलावा यह ग्राहकों को देश में किसी भी बैंक के साथ इंटरऑपरेबल बैंकिंग सेवाएं भी उपलब्ध कराएगा।
 
प्रसाद ने इस ऐप का शुभारंभ करते हुए कहा कि डाकपे से भारतीय डाक की विरासत और समृद्ध होगी, जो आज देश के सभी परिवारों तक पहुंचने वाली है। यह एक नवोन्मेषी सेवा है, जो सिर्फ बैंकिंग सेवाओं और डाक उत्पादों तक ऑनलाइन पहुंच ही उपलब्ध नहीं कराती है, बल्कि यह एक विशिष्ट अवधारणा है जिसमें कोई ऑर्डर देकर डाक वित्तीय सेवाओं को अपने घर के दरवाजे पर पा सकता है।
 
डाक सचिव और आईपीपीबी बोर्ड के चेयरमैन प्रदीप्ता कुमार बिसोई ने कहा कि डाकपे एक सुगम भुगतान समाधान पेश करता है। इसके जरिए गाहक सभी बैंकिंग और भुगतान उत्पाद और सेवाएं ऐप के जरिए या डाकिए की सहायता से हासिल कर सकते हैं। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp Data Privacy Case: सुप्रीम कोर्ट में Meta का हलफनामा, जानिए अब यूजर्स के डेटा और विज्ञापन शेयरिंग पर क्या बदलेंगे नियम

UP में स्वास्थ्य क्रांति : अब AI संभालेगा आपकी सेहत, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज के लिए बड़ी खुशखबरी

tejas fighter jet crash पर HAL का बयान, यह केवल जमीन पर हुई एक मामूली तकनीकी घटना थी

कानपुर हाईवे पर युवतियों ने किया नागिन डांस, पुलिस बनी 'सपेरा', दर्ज हुई FIR (वीडियो)

PRAHAAR : MHA की राष्ट्रीय आतंकवाद नीति जारी, जानिए कैसे होगी आपके हितों की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

Breaking News : रांची में एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 लोग थे सवार

MP में गिद्ध संरक्षण की बड़ी पहल: CM डॉ. यादव ने हलाली डेम में छोड़े 5 लुप्तप्राय गिद्ध, सैटेलाइट ट्रैकिंग से बढ़ी संख्या

326 दिन का हाईटेक ऑपरेशन : FPV ड्रोन, सैटेलाइट इमेजरी और UAV की मदद से 7 खूंखार आतंकी ढेर

इंदौर में शुरू हुई PM RAHAT Scheme : जानिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और क्या-क्या मिलेंगे फायदे

सिंगापुर में कौशल सहयोग को नई उड़ान, आईटीई कॉलेज सेंट्रल में एमओयू के साक्षी बने सीएम योगी

अगला लेख