Hanuman Chalisa

PAN कार्ड को Aadhaar से लिंक करवा लें, नहीं तो रुक जाएंगे आपके कई सारे कार्य

Webdunia
शनिवार, 25 मार्च 2023 (11:21 IST)
नई दिल्ली। अगर आपके पास भी पैन कार्ड है तो यह खबर आपके लिए बहुत ही जरूरी है। 31 मार्च 2024 तक पैन कार्ड धारकों को अपने स्थायी खाता संख्या (PAN) को आधार कार्ड (Aadhaar Card) नंबर से जोड़ने की सलाह दी गई है। पैन को आधार नंबर से आप ऑनलाइन भी लिंक कर सकते हैं।
 
अगर आपने इस डेडलाइन से पहले अपने पैन को आधार के साथ लिंक नहीं किया तो आपके पैन कार्ड को डीएक्टिवेट भी किया जा सकता है। साथ ही आपको पैन को आधार से जोड़ने के लिए 1,000 रुपए भी देने होंगे। आयकर विभाग ने अपनी वेबसाइट पर उल्लेख किया है कि सीबीडीटी ने 31 मार्च 2023 से 31 मार्च 2024 तक पैन के साथ आधार को जोड़ने की समय सीमा को बढ़ा दिया है।
 
आप आधार को 31 मार्च 2024 तक पैन से जोड़ सकते हैं। पैन कार्ड को 31 मार्च तक आधार से लिंक न कराने पर मौजूदा पैन कार्ड इनएक्टिव हो जाएगा। जिसके बाद आपको बैंक ट्रांजेक्शन समेत कई बातों में दिक्कत आएगी।
 
लिंक न होने पर ये दिक्कतें आएंगी: 1. पैन और आधार लिंक न होने पर आपको लेन देन यानी ट्रांजेक्शन में दिक्कत आएगी। 2. आप बिना पैन के एक बार में बैंक से 5000 रुपए से ज्यादा नहीं निकाल पाएंगे। 3. आपको नया डेबिट या क्रेडिट कार्ड बनवाना है तो वह नहीं बन पाएगा। 4. बैंक अकाउंट खोलने में भी दिक्कतें आएंगी। 5. बिना पैन डीडीएस या टीसीएस कटौती के मामले में आपको ज्यादा टैक्स देना पड़ेगा।
 
पैन को आधार नंबर से आप ऑनलाइन भी लिंक कर सकते हैं। लिंक करने के लिए सबसे पहले इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाना होगा। आधार कार्ड में दिया गया नाम, पैन नंबर और आधार नंबर डालें। आधार कार्ड में सिर्फ जन्म का साल दिया होने पर स्क्वायर टिक करें। अब कैप्चा कोड एंटर करें, अब Link Aadhaar बटन पर क्लिक करें। आपका पैन आधार से लिंक हो जाएगा।

Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा इंदौर हाईकोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख