Dharma Sangrah

सावधान! आज आधार से लिंक नहीं करवाया PAN कार्ड, हो जाएंगे परेशान

Webdunia
बुधवार, 31 मार्च 2021 (12:00 IST)
अगर आपने अभी तक स्थायी खाता संख्या (PAN) को आधार से लिंक नहीं करवाया है तो जल्दी करवा लें। अगर आपने ऐसा नहीं करवाया तो आपका पैन कार्ड डिएक्टिव हो जाएगा। आपको जुर्माने के तौर पर 1,000 रुपए भी देने पड़ सकते हैं।

ALSO READ: 1 अप्रैल से होंगे 5 बड़े बदलाव जिनका आप पर होगा सीधा असर, जानिए
पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की समय-सीमा को सरकार कई बार बढ़ा चुकी है। इस समय-सीमा को आखिरी बार 30 जून, 2020 से बढ़ाकर 31 मार्च, 2021 किया गया था।
 
केंद्र सरकार ने पिछले हफ्ते लोकसभा में वित्त विधेयक 2021 पारित किया, जहां एक नया सेक्शन 234H डाला गया, जिसके तहत एक व्यक्ति को आधार के साथ अपने पैन को जोड़ने के मामले में देरी होने पर 1,000 रुपए तक का लेट फीस देना होगा।
 
पैन कार्ड कई वित्तीय कार्यों के लिए बेहद जरूरी है। बैंक अकाउंट खुलवाने और म्युचुअल फंड या शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए भी पैन कार्ड की जरूरत होती है। इसके अतिरिक्त 50,000 रुपए से अधिक की लेन-देन के लिए भी पैन कार्ड आवश्यक है।
 
ऐसे लिंक करवा सकते हैं : आपका Aadhaar, पैन से लिंक नहीं है तो आप आज ही इसे लिंक कर लें। इसके लिए सबसे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ई- फाइलिंग पोर्टल पर जाएं। लेफ्ट साइड में दिए गए आधार लिंक ऑप्शन को क्लिक करें और मांगी गई जानकारी भरें। इसके बाद प्रोसेस पूरी कर दें। इसके बाद आपका आधार पैन कार्ड से लिंक हो जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पहले ही लिखी जा चुकी थी मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार की विदाई की पटकथा

कब्र में ले जाएंगे सरेंडर का सपना! ट्रंप की मांग पर भड़का ईरान

आईआईटियन यूपी में 300 गोशालाओं में लगाएंगे बायोगैस का प्लांट

गृहमंत्री अमित शाह बोले- केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिए

TRP की रेस पर लगा 'ब्रेक': सरकार का न्यूज़ चैनलों को लेकर बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

मुख्‍यमंत्री यादव के प्रयासों से स्‍वदेश लौटे जैन परिवार ने जताया आभार

इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड परियोजना किसान और सरकार के बीच विश्वास की बनेगी मिसाल : मोहन यादव

तूबा के सपनों को मिले पंख, मुख्यमंत्री युवा योजना से जुड़कर बनाया सॉइल कॉन्सेप्ट ब्रांड

नेपाल में बालेन शाह की राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी को मिला बहुमत, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की बड़ी हार

आईआईटियन यूपी में 300 गोशालाओं में लगाएंगे बायोगैस का प्लांट

अगला लेख