Dharma Sangrah

NEFT पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, 24 घंटे और 7 दिन कर सकेंगे ट्रांजेक्शन

Webdunia
मंगलवार, 17 दिसंबर 2019 (09:17 IST)
मुंबई। ऑनलाइन फंड ट्रांसफर के लिए नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) के प्रयोग पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सेविंग बैंक‌ अकाउंट वालों खाताधारकों के लिए यह छूट दी है। मोबाइल बैंकिंग ऐप से बैंकिंग करने वाले सेविंग खाताधारकों को कोई चार्ज नहीं देना है।
 
चुकाना पड़ता था इतना चार्ज : अब तक एनईएफटी के लिए अलग-अलग चार्ज देने पड़ते थे। जैसे 10,000 रुपए के लिए 2.5 रुपए, 20000 से ऊपर 1 लाख तक 5 रुपए, 1 से 2 लाख तक 15 और 2 लाख से ऊपर 25 रुपए देने पड़ते थे। अलग-अलग बैंकों के अलग-अलग चार्ज हो सकते हैं। ये चार्ज 2012 से लागू थे।
 
क्या है एनईएफटी : इंटरनेट के जरिए 2 लाख रुपए तक के लेन-देन के लिए एनईएफटी प्रयोग किया जाता है। इससे किसी भी शाखा के किसी भी बैंक खाते से किसी भी शाखा के बैंक खाते को पैसा भेजा जा सकता है। अगर दोनों खाते एक ही बैंक के हैं तो सामान्य स्थिति में कुछ सेकंड्स के अंदर पैसा ट्रांसफर हो सकता है।
 
16 दिसंबर से मिलेगी सातों दिन सुविधा : 16 दिसंबर से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए एनईएफटी की सुविधा सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे मिलनी शुरू हो चुकी है। आरबीआई के अनुसार एनईएफटी के तहत ट्रांजेक्शन अवकाश समेत हर दिन किया जा सकेगा। इससे एक समय में 2 लाख रुपए तक की रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कर सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कोलकाता में पीएम मोदी का बड़ा आरोप, रैली में आने वालों को TMC ने कहा 'चोर'

लुधियाना के युवक की युद्ध में मौत, नौकरी के लिए गया था रूस, कर्ज लेकर भेजा था विदेश

योगी सरकार की इस योजना ने बदली सुजाता की तकदीर, अलीगढ़ की महिलाओं का पूजा किट अब देशभर में मशहूर

गुजरात के किसानों के लिए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल का बड़ा निर्णय, नहरों में अप्रैल अंत तक चालू रहेगा पानी

कहां गायब हुआ प्रेमानंद महाराज का भक्‍त, इंदौर से हुआ था लापता, दूसरे दिन भी नहीं चला पता, देहरादून निकला परिवार

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल और केरल समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान, 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस

LoC पर भारतीय सेना का 'ऑपरेशन डिग्गी-2', उड़ी सेक्टर में मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने ढेर किया पाकिस्तानी घुसपैठिया

उत्तराखंड में LPG की सप्लाई सामान्य, CM धामी बोले- गैस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं

LPG का विकल्प : अब रसोई गैस की चिंता होगी दूर? सरकारी वैज्ञानिकों ने तैयार किया सस्ता और स्वदेशी विकल्प

Space Mission Gujarat : धोलेरा की धरती से अंतरिक्ष में ऊंची उड़ान, गुजरात का पहला स्वदेशी 'साउंडिंग रॉकेट' सफल

अगला लेख