जन्म लेते ही नाम मिले या न मिले, Aadhaar नंबर जरूर मिलेगा

Webdunia
शनिवार, 15 अक्टूबर 2022 (15:01 IST)
नई दिल्ली। आमतौर पर पैदा होने के तुरंत बाद नवजात बच्चों को बाबू या गुड़िया का संबोधन देते हैं और औपचारिक नाम कुछ दिनों के बाद रखा जाता है। लेकिन अब नाम मिले या या न मिले, आधार नंबर जरूर मिलेगा। 10 साल से पुराने आधार नंबर को भी अपडेट कराने की दिशा में काम किया जा रहा है। यूआईडीएआई का कहना है कि आधार से संबंधित सभी जानकारियां सही हों इसलिए आधार को अपडेट कराया जा रहा है।
 
जन्म लेते ही आधार नंबर देने के बारे में देश के 16 राज्य इस दिशा में तैयारी कर रहे हैं। हालांकि कुछ जगहों पर जन्म प्रमाणपत्र के साथ ही आधार नंबर दिया जा भी रहा है। जानकारी के अनुसार आने वाले कुछ महीनों में यह व्यवस्था पूरे देश में लागू की जा सकती है।
 
यूआईडीएआई का कहना है कि इस समय 16 राज्यों से बच्चों के जन्म के पंजीकरण की जानकारी मिल रही है। अब कोशिश की जा रही है बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के साथ ही आधार नंबर दे दिया जाए। हालांकि 5 और 15 साल की उम्र के बाद बच्चे को उंगलियों के निशान व आंखों की पुतली के बारे में अपडेट करना होगा। 10 साल से पूराने आधार नंबर को भी अपडेट कराने की दिशा में काम किया जा रहा है। यूआईडीएआई का कहना है कि आधार से संबंधित सभी जानकारियां सही हों इसलिए आधार को अपडेट कराया जा रहा है।

Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : पीएम मोदी ने दी फौजा सिंह को श्रद्धांजलि, जानिए क्या है?

ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, शिक्षा विभाग में 1400 कर्मचारियों की छंटनी

राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या के लिए ईरान में फतवा, जानिए कितना रखा है इनाम

114 वर्षीय फौजा सिंह का निधन, सड़क पर टहल रहे मैराथन धावक को गाड़ी ने मारी टक्कर

Weather Update : मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए क्या है अन्य राज्यों का हाल?

अगला लेख