Hanuman Chalisa

OnePlus का ऐलान, खामियां निकालने पर मिलेगा 4.9 लाख रुपए का इनाम

Webdunia
शनिवार, 21 दिसंबर 2019 (09:52 IST)
बढ़ते साइबर खतरों को देखते हुए मोबाइल और सोशल मीडिया कंपनियां समय-समय पर बग बाउंडी प्रोग्राम का ऐलान करती हैं। इसी के अंतर्गत प्रीमियम स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वनप्लस (OnePlus) ने घोषणा की है कि वह बग बाउंटी प्रोग्राम में 7,000 अमेरिकी डॉलर (4.9 लाख रुपए) तक का इनाम देगी। यह उन सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के लिए है, जो वनप्लस के सिस्टम के संभावित खतरों को ढूंढेंगे और उसकी सूचना देंगे।
ALSO READ: रिलायंस जियो ने भी 40 प्रतिशत तक बढ़ाई मोबाइल सेवाओं की दरें, 300 प्रतिशत तक अधिक फायदे भी देगी
कंपनी ने हैकरवन के साथ भी साझेदारी की है। यह एक हैकर पॉवर्ड सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म है जिसका इस्तेमाल कंपनी साइबर खतरों से यूजर्स को बचाने के लिए करेगी। हैकरवन के साथ यह समझौता पायलट प्रोग्राम की तरह शुरू होगा जिसमें कुछ चुने हुए रिसर्चर्स को वनप्लस सिस्टम को संभावित खतरों से टेस्ट करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
 
वनप्लस ग्लोबल सिक्योरिटी रिस्पॉन्स सेंटर कई शैक्षणिक और सिक्योरिटी प्रोफेशनल्स की सहायता लेगा। वनप्लस ने एक बयान में कहा कि ये पूरी जिम्मेदारी के साथ वनप्लस के सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकने वाली चीजों को ढूंढ़ेंगे और उनके बार में कंपनी को सूचित करेंगे। बयान के अनुसार इससे वनप्लस को यूजर सिक्योरिटी के बाहरी खतरों से निपटने में सहायता मिलेगी।
 
दुनियाभर के सिक्योरिटी रिसर्चर्स इस नए बग बाउंटी प्रोग्राम के जरिए वनप्सल के सिक्योरिटी से जुड़े मुद्दों को खोजकर इनके बारे में कंपनी को रिपोर्ट कर सकेंगे। बयान में कहा गया है कि इसमें क्वालीफाई करने वाली बग रिपोर्ट्स को इनाम मिलेंगे। इसमें 50 अमेरिकी डॉलर से लेकर 7,000 अमेरिकी डॉलर तक के इनाम शामिल होंगे।
 
सिक्योरिटी रिसर्चर्स को इन संभावित खतरों को वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट, वनप्लस कम्युनिटी फोरम और वनप्लस एप्लीकेशंस पर रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। इन रिपोर्ट्स को वनप्लस के तकनीकी एक्सपर्ट्स रिव्यू करेंगे। वनप्लस के फाउंडर और सीईओ ने कहा कि कंपनी ग्राहकों की जानकारी की सुरक्षा और निजता को बहुत प्राथमिकता देती है।
 
उनके मुताबिक ये दोनों प्रोजेक्ट्स यूजर्स के डेटा की सुरक्षा को लेकर कंपनी की प्राथमिकता को दिखाते हैं। कंपनी इसके लिए ज्यादा सुरक्षित सिस्टम और डेटा लाइफसाइकल पर काम कर रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- CM योगी के नेतृत्व में बदली UP की पहचान

दिल्‍ली के साकेत में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

जम्मू कश्मीर के राजौरी में 10 हजार फुट की ऊंचाई पर आतंकियों से 8वें दिन भी मुठभेड़ जारी

अगला लेख