Hanuman Chalisa

काउंटर से टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव, OTP सत्यापन से ही मिलेगा तत्काल टिकट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 4 दिसंबर 2025 (10:15 IST)
Tatkal Ticket Booking Rules : भारतीय रेल ने रेल यात्रियों के लिए आरक्षण कार्यालय के काउंटर से तत्काल टिकट की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत अब ओटीपी सत्यापन से ही काउंटर पर तत्काल टिकट मिलेगा।
 
रेलवे ने तत्काल टिकट व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने के लिए यह कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में नई व्‍यवस्‍था लागू की जा सकती है। इससे उन यात्रियों को राहत मिलेगी जिन्हें तत्काल टिकट पाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
 
बताया जा रहा है कि काउंटर तत्काल टिकट बुक करने के लिए यात्रियों को पहले की तरह ही फॉर्म भरना होगा। फॉर्म जमा करते ही उसमें दिए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। इसे टिकट बुक कराने वाले को काउंटर पर बैठे व्यक्ति को बताना होगा। सही ओटीपी दर्ज करने के बाद ही टिकट कंफर्म होगा।
 
इससे टिकट उसी व्यक्ति को मिलेगा जिसके मोबाइल से टिकट बुक कराया गया है। इससे तत्काल टिकटों के गलत इस्तेमाल पर रोक लगेगी और जरूरतमंद यात्रियों को आसानी से टिकट मिल सकेगा।
 
गौरतलब है कि रेलवे ने नवंबर 2025 से रेलवे ने काउंटर से तत्काल टिकट बुकिंग पर भी ओटीपी व्यवस्था का ट्रायल शुरू किया था। यह व्यवस्था 52 ट्रेनों में लागू की जा चुकी है। अब इसे पूरी तरह लागू करने की तैयारी है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

MPL T20I League: जबलपुर रॉयल लायंस ने भोपाल लेपर्ड्स को 5 विकेटों से हराया

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

जो जाना चाहते हैं, चले जाएं, Operation Tiger की अटकलों के बीच Uddhav Thackeray का सांसदों को बड़ा मैसेज

NEET को लेकर सोशल मीडिया पर पैनी नजर, सीएम ने की समीक्षा, प्रदेश के 283 सेंटरों पर होगी परीक्षा

अगला लेख