Hanuman Chalisa

काम की बात - Passport से जुड़ी ये 9 ज़रूरी बातें, जो हर किसी को पता होनी चाहिए

Webdunia
सोमवार, 28 फ़रवरी 2022 (18:55 IST)
किसी भी दूसरे देश में ट्रेवल करने के लिए पासपोर्ट की जरूरत होती है। यह सबसे जरूरी दस्‍तावेज है। यात्रा के दौरान अपने साथ जरूर रखें। इसके बिना दूसरे देशों में कदम नहीं रख सकते हैं। यह एक व्‍यक्ति का आधिकारिक दस्‍तावेज होता है। जिसमें व्‍यक्ति के नागरिकता की पूरी जानकारी होती है। इसके बिना आपको किसी भी देश में एंट्री नहीं मिलती है। लेकिन इसे बनवाने से पहले आपको जरूरी बातें पता होना आवश्‍यक है। आइए जानते हैं पासपोर्ट संबंधी जानकारी -  
 
1.फैस पर टैटू - अगर आपके चेहरे पर टैटू है तो आपको अमेरिका में नए पासपोर्ट बनवाने की जरूरत पड़ेगी। ऐसा आपको तब करना होगा जब आपका पासपोर्ट बनवाने से पहले चेहरा एकदम प्‍लेन था लेकिन बाद में आपने टैटू बनवा लिया या सर्जरी करा ली। इससे चेहरे में थोड़ा बहुत परिवर्तन आ जाता है। 
 
2.यूनिफॉर्म में फोटो - जी हां, सरकारी अधिकारी को छोड़कर कोई भी व्‍यक्ति किसी भी तरह की यूनिफॉर्म में अपना फोटो नहीं क्लिक करवा सकता है। साथ ही हैट, सनग्‍लास, कैप की परमिशन नहीं है और आपके बाल आपके चेहरे पर आ रहे हैं तो आपको फिर से फोटो क्लिक कराने की जरूरत है।  
 
3.कौन-से रंग का पासपोर्ट- दुनिया में अधिकतर देशों के पास पासपोर्ट का कवर लाल रंग का है। बहुत कम देशों के पास ब्‍लू, ब्‍लैक या ग्रीन कवर है। 
 
4. क्‍वीन एलिजाबेथ - दुनिया में क्‍वीन एलिजाबेथ एक मात्र ऐसी शख्सियत है जिनके पास पासपोर्ट नहीं है। वे दुनिया में कहीं भी घूम सकती है। उनके पास कुछ डॉक्‍यूमेंट्स हैं जो पासपोर्ट के समान ही मान्‍य है। दरअसल, ब्रिटिश पासपोर्ट महारानी द्वारा ही जारी किया जाता है, इसलिए उन्‍हें किसी भी पासपोर्ट की जरूरत नहीं है। 
 
5. मजबूत पासपोर्ट - पासपोर्ट इंडेक्‍स 2020 के मुताबिक, जिस व्‍यक्ति के पास यूएई का पासपोर्ट है, वो व्‍यक्ति  179 देशों में ट्रेवल कर सकता है।
 
6. मृत्‍यु के बाद मिला पासपोर्ट - यह जानकर आश्‍चर्य होगा कि Ramesses ll को उनकी मृत्‍यु के बाद उनको पासपोर्ट मिला था। वे इजिप्‍ट की सबसे पावरफुल मम्मी थी। 
 
7.पासपोर्ट का उपयोग 13वीं सदी से शुरू हुआ। राजा हेनरी v ने इसकी शुरूआत की थी ताकि अन्‍य देशों में राष्‍ट्रीयता की पहचान हो सके। 
 
8.मुस्‍कुराना मना है - जी हां, आपको जानकर आश्‍चर्य होगा कि आप पासपोर्ट की फोटो में मुस्‍कुरा नहीं सकते हैं। वर्ष 2004 में मुस्‍कुराने पर प्रतिबंध लगा था। ताकि फ्रिंज और सिर ढकने वाले व्‍यक्तियों के बीच अंतर कर सके। 
 
9. पासपोर्ट में चेहरे का इस्‍तेमाल - प्रथम विश्‍व युद्ध के बाद पासपोर्ट में बदलाव किए गए। इससे पहले पासपोर्ट में व्‍यक्ति का चेहरा नहीं होता था। वहीं 1915 में ब्रिटेन में पासपोर्ट पर पारिवारिक तस्‍वीरें रखने की परमिशन थी। उस वक्‍त फोटो में आपका चेहरा साफ दिखाई देना चाहिए था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबर, 8वें वेतन की तैयारी में सरकार, जानिए कितना बढ़ेगा एरियर?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

गुजरात गृह विभाग का बड़ा फैसला, IPS जीएस मलिक बने राज्य के नए DGP

UN में पा‍किस्‍तान को भारत का करारा जवाब, कहा- कश्‍मीर हमारा अभिन्न हिस्सा...

योगी की चेतावनी, रंग में भंग डाला तो वर्तमान के साथ भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा

अगला लेख