Hanuman Chalisa

रामायण सर्किट रेल यात्रा पर रेलवे का बड़ा तोहफा, किस्तों में लगेगा किराया

Webdunia
रविवार, 7 अगस्त 2022 (14:05 IST)
आगरा। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम से जुड़े स्थलों की यात्रा के लिए रेलवे ने एक बार फिर न सिर्फ शानदार और लुभावने पैकेज का ऐलान किया है बल्कि यात्रा टिकट का भुगतान 3 महीने से लेकर 3 साल तक करने की सुविधा भी प्रदान की है। 
 
रेलवे के सूत्रों के अनुसार दूसरी रामायण सर्किट रेल यात्रा का आयोजन 24 अगस्त से किया जा रहा है। यह यात्रा दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होकर 19 रात और 20 दिन में पूरी होगी। ट्रेन भगवान राम से जुड़े स्थलों जैसे अयोध्या, सीतामढ़ी, जनकपुर, बक्सर, काशी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हंपी, रामेश्वरम, कांचीपुरम एवं भद्रचलम का दर्शन कराएगी।
 
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस ट्रेन में थर्ड एसी श्रेणी के कोच होंगे। इसमें कुल 600 यात्रियों के शुद्ध शाकाहारी भोजन के साथ सफर का आनंद लेने की सुविधा मिलेगी। एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य 84 हजार रुपए और 2 से 3 व्यक्तियों के साथ ठहरने पर पैकेज 73,500 रुपए प्रति व्यक्ति होगा। एक बच्चे के लिए पैकेज का मूल्य 67,200 रुपए होगा।
 
IRCTC द्वारा पहले 100 यात्रियों की बुकिंग पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। यात्रा का भुगतान किस्तों पर तीन से लेकर 36 माह में भी किया जा सकता है। 36 माह के भुगतान में प्रति व्यक्ति प्रति माह 2690 रुपए किस्त होगी। यह कुल मिलाकर 800 किलोमीटर की यात्रा है। इस बार ठहराव में दो दिन का इजाफा किया गया है।
 
इस ट्रेन में बोर्डिंग की सुविधा दिल्ली सफदरजंग, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, कानपुर एवं लखनऊ से होगी। यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित IRCTC कार्यालय और वेबसाइट से कराई जा सकती है।
 
सिन्हा ने बताया कि इससे पूर्व भारत गौरव ट्रेन के माध्यम से रामायण सर्किट रेल यात्रा सफल रही थीं और पर्यटकों में इसकी विशेष मांग रही। इसी कारण दूसरी रामायण सर्किट रेल यात्रा की योजना बनाई गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

Apple ला सकता है पहला फोल्डेबल iPhone Ultra, iPhone 18 सीरीज की लॉन्च रणनीति में बड़ा बदलाव

गुजरात की राजनीति में स्थानीय स्वशासन का नया ढांचा, जामनगर, गांधीधाम समेत 6 शहरों को मिले नए मेयर और पदाधिकारी

अगला लेख