Hanuman Chalisa

क्रेडिट कार्ड यूजर्स को RBI ने दी राहत, अब कर सकेंगे UPI पेमेंट

Webdunia
बुधवार, 8 जून 2022 (12:31 IST)
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ने केडिट कार्ड यूजर्स को बड़ी राहत देते हुए उन्हें UPI पेमेंट करने की छूट दे दी है। इसकी शुरुआत Rupay क्रेडिट कार्ड से की गई है। बाद में मास्टरकार्ड, वीजा समेत अन्य गेटवे वाले क्रेडिट कार्ड के लिए भी यह सुविधा शुरू की जाएगी।
 
रिजर्व बैंक के गवर्नर ने मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए यह बड़ा ऐलान किया। रिजर्व बैंक ने डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए क्रेडिट कार्ड से यूपीआई पेमेंट की सुविधा देने का निर्णय लिया है।
 
दास ने कहा कि नई व्यवस्था से ग्राहकों को यूपीआई प्लेटफॉर्म के माध्यम से भुगतान करने में अधिक अवसर और सुविधा मिलने की उम्मीद है।
 
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि वर्तमान में 26 करोड़ से अधिक यूजर्स और 5 करोड़ कारोबारी यूपीआई प्लेटफॉर्म पर शामिल हैं। मई 2022 में यूपीआई के माध्यम से 10.40 लाख करोड़ रुपए के 594.63 करोड़ लेनदेन किए गए थे। 
 
उल्लेखनीय है कि फिलहाल यूजर्स डेबिट कार्ड के माध्यम से सेविंग्स या करेंट अकाउंट को जोड़कर UPI पेमेंट कर सकते हैं।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

लंबित राजस्व वादों में देरी पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही : योगी आदित्यनाथ

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

अगला लेख