Hanuman Chalisa

1 नवंबर से बदले ये नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 1 नवंबर 2024 (11:17 IST)
rules changed from 1 November : 1 नवंबर से कई नियम बदल गए हैं। बता दें कि इन बदलावों से आम आदमी की जेब पर सीधा असर होगा।   
 
महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर : 1 नवंबर से 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 62 रुपए तक महंगा हो गया है। घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।  दिल्ली में इसकी कीमत 62 रुपए बढ़कर 1802 रुपए हो गईं। पहले ये  1740 रुपए में मिल रहा था। कोलकाता में यह 61 रुपए बढ़कर 1911.50 रुपए में मिल रहा है, पहले इसके दाम 1850.50 रुपए थे।
 
अब 60 दिन पहले एडवांस बुकिंग : भारतीय रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। पहले टिकट बुकिंग यात्रा से 120 दिन पहले शुरू होती थी, अब इसे घटाकर 60 दिन कर दिया गया है।
 
 
TRAI के नए नियम : 1 नवंबर से टेलीकॉम सेक्टर में होने वाले इस बड़े बदलाव के तहत, JIO, Airtel समेत सभी टेलीकॉम कंपनियों को स्पैम मैसेज की ट्रेसिबिलिटी और ब्लॉकिंग लागू करने का निर्देश दिया गया है। इसके अंतर्गत, टेलीकॉम कंपनियों को स्पैम या फर्जी नंबरों को तुरंत पहचानकर ब्लॉक करना होगा। इस नियम से यूजर्स को अनचाहे और फर्जी मैसेज से सुरक्षा मिलेगी। इसका असर यह होगा कि कंपनियां संदिग्ध मैसेज को स्पैम के रूप में पहचानने के बाद उसे यूजर तक पहुंचने से पहले ही रोक सकेंगी, जिससे लोगों को बेहतर सुरक्षा मिलेगी।
 
UPI लाइट की लिमिट बढ़ाई गई : 1 नवंबर से यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस लाइट (UPI Lite) यूजर्स ज्यादा पेमेंट कर पाएंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने UPI लाइट की ट्रांजैक्शन लिमिट 500 से बढ़ाकर 1000 कर दी है। इसके साथ ही UPI लाइट वॉलेट की लिमिट भी 2000 से बढ़ाकर 5000 कर दी गई है। फीचर फोन यूजर्स के लिए RBI ने UPI 123 की लिमिट को 5000 से बढ़ाकर 10,000 कर दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

एथेनॉल वाले पेट्रोल पर टैक्स खत्म! इस बड़े फैसले से क्या पेट्रोल सस्ता होगा, आपकी गाड़ी पर क्या होगा असर?

अमेरिका ने भारतीय जहाजों पर बरसाए बम! 3 नाविकों की मौत के बाद भारत की कड़ी चेतावनी, 11 जून को फिर हुआ हमला

PoK में निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना क्यों बरसा रही हैं गोलियां, 16 की मौत, 37 घायल, आखिर क्या हैं उनकी मांगें

EV स्कूटर कैसे चुने, खरीदने से पहले इन बातों की करें जांच, वरना पड़ेगा पछताना

टाटा मोटर्स और PNB समेत ये बड़ी कंपनियां दे रही हैं तगड़ा डिविडेंड! दांव लगाने के लिए बचे हैं सिर्फ 24 घंटे

सभी देखें

नवीनतम

Best Electric cars : भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, घर पर चार्ज करने में कितना खर्च, BaaS और फुल ओनरशिप में क्या अंतर? मानसून में EV कितनी सुरक्षित

बूंद-बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान... भारत के चक्रव्यूह से बौखलाए पाकिस्तान ने दी 'युद्ध' की धमकी

महुआ मोइत्रा का बड़ा बयान, गद्दार टीएमसी सांसदों को कानून की जानकारी नहीं

अहमदाबाद के इसनपुर में 160 से अधिक अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, 26000 वर्ग मीटर जमीन कराई मुक्त

तंबाकू की लत से पाना चाहते हैं छुटकारा, सरकार की इस फ्री हेल्पलाइन से उठाएं फायदा

अगला लेख