Hanuman Chalisa

कल से बदल जाएंगे कई नियम, जानिए क्या होगा आप पर असर...

Webdunia
शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021 (19:21 IST)
नए साल में 1 जनवरी 2022 से आपके जीवन से जुड़े कई नियम बदल जाएंगे। बैंकिंग नियमों से लेकर GST नियमों तक होने वाले बदलावों का आपके जीवन पर सीधा असर होगा। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में...

बदलेगा डेबिट और क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल करने का तरीका : ऑनलाइन पेमेंट को और ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए रिजर्व बैंक 1 जनवरी से डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने का तरीका बदल रहा है। अब ऑनलाइन पेमेंट करते समय आपको 16 डिजिट वाले डेबिट या क्रेडिट कार्ड नंबर समेत कार्ड की पूरी डिटेल्स भरनी होगी। ऑनलाइन शॉपिंग और डिजिटल पेमेंट के दौरान मर्चेंट वेबसाइट या ऐप आपके कार्ड की डिटेल स्टोर नहीं कर सकेंगे। पहले से सेव जानकारी भी हटा दी जाएगी।

महंगा पड़ेगा ATM से पैसे निकालना : अगले महीने से फ्री एटीएम ट्रांजेक्शन लिमिटेड होने जा रही है। आरबीआई के दिशा निर्देशों के मुताबिक एक्सिस बैंक या दूसरे बैंक के एटीएम में मुफ्त सीमा से ऊपर का फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन करने पर 21 रुपए और जीएसटी देना होगा।

इन ऑनलाइन सर्विसेज पर भी लगेगा GST : स्टार्टअप द्वारा दी जाने वाली ट्रांसपोर्ट सर्विस पर भी 5 फीसदी जीएसटी लगेगा। अगर ऑटोरिक्शा ड्राइवर सर्विस दे रहा ऑफलाइन मोड पर तो जीएसटी नहीं लगेगा। नए साल में स्विगी और जोमैटो जैसे ई-कॉम स्टार्टअप उनके द्वारा दी जाने वाली सर्विस पर जीएसटी लेंगे। उन्हें अब ऐसी सर्विस के लिए चालान सरकार को जमा करने होंगे।

महंगे होंगे कपड़े और जूते : मोदी सरकार ने नए साल में कपड़े और जूतों पर जीएसटी की दर को 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया। इस वजह से लोगों को इन्हें खरीदने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी।

बदल सकते हैं रसोई गैस के दाम : हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतें तय होती है। लोगों की नजरें इस बात पर भी लगी हुई है कि 1 जनवरी 2022 को सिलेंडर की कीमतों में इजाफा होता है या नहीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

भोजशाला में शुक्रवार को 721 साल बाद महाआरती, घरों और अन्य मस्जिदों में हुई नमाज

ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, CBI करेगी पूरे मामले की जांच, पति समर्थ करेगा सरेंडर

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज़ : पुष्‍कर सिंह धामी

अगला लेख