Sukanya Samriddhi Yojana में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव, जान लें वरना पछताएंगे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 12 सितम्बर 2024 (18:25 IST)
अगर आपने सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) में निवेश कर रखा है तो यह खबर आपके लिए हैं। 1 अक्टूबर से योजना के एक नियम में बड़ा बदलाव आ रहा है। सुकन्या योजना में नेशनल सर्विस स्कीम के तहत अनियमित खातों को नियमित करने के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसमें अगर किसी बेटी का खाता उसके दादा-दादी ने खोला है तो उसे भी अपडेट करने की आवश्यकता है। जान लीजिए इसकी क्या प्रक्रिया है।
 
क्या है नया नियम : नए नियमों के अनुसार ऐसे खाते जो लड़की के माता-पिता या कानूनी अभिभावक ने नहीं खोले हैं, उन्हें अब नई गाइडलाइन के हिसाब से अनिवार्य रूप से माता-पिता या उनके कानूनी अभिभावक के नाम पर ट्रांसफर करना होगा। नए नियमों के अनुसार केवल कानूनी अभिभावक या प्राकृतिक माता-पिता ही सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाते खोल और बंद कर सकते हैं। 
 
कैसे करवाएं खाता ट्रांसफर : योजना में खाता ट्रांसफर के लिए आपको उस ब्रांच में जाना होगा जहां खाता खोला गया था। साथ में आपको बताए गए सभी दस्तावेज ले जाने होंगे। इसके साथ ही आपको बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस से गार्जियनशिप ट्रांसफर का फॉर्म लेना होगा। फॉर्म में दादा-दादी और माता-पिता दोनों से मांगी गई सही जानकारी भरनी होगी। दोनों को ही गार्जियनशिप ट्रांसफर फॉर्म पर हस्ताक्षर करने होंगे।
 
किन डॉक्यूमेंट्‍स की पड़ेगी जरूरत : सुकन्या समृद्धि योजना में दादा दादी के खोले गए खाते को माता-पिता के नाम ट्रांसफर करने के लिए आपको कुछ दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी। इमसें ओरिजिनल अकाउंट पासबुक, बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, बेटी के कानूनी  अभिभावक होने का सर्टिफिकेट, अभिभावकों का आइडेंटिफिकेशन प्रूफ, एप्लीकेशन फॉर्म, पुराने खाता धारक और नए अभिभावक यानी दादा दादी और माता-पिता के पहचान पत्र।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में 8 लड़कों ने पहले लड़के निर्वस्त्र किया, फिर हत्या कर शव नहर में फेंका

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था भी हुआ रवाना, कश्मीर पहुंचे 15 हजार से अधिक श्रद्धालु

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

क्या संविधान से हटाए जा सकते हैं ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘समाजवाद’ जैसे शब्द? क्या हैं संविधान संशोधन के नियम

अगला लेख