Dharma Sangrah

ये हैं इंदौर के टॉप 6 शॉपिंग मॉल, सभी तरह की वैरायटी और मनोरंजन के साथ लें फूड कोर्ट का मजा

WD News Desk
शनिवार, 4 मई 2024 (18:31 IST)
Top 6 shopping malls of Indore: देश में स्वच्छता के मामले में इंदौर नंबर वन की पोजीशन पर है। अब लोग यहां घूमने के लिए टूर प्लान कर रहे हैं। यहां पर खाने के इतने आइटम है कि सुबह से शाम तक बस खाते ही रहो। फेमस स्ट्रीट फूड स्पॉट, फूड जोन या चौपाटी के साथ ही हमने फेमस मंदिर, पर्यटन स्थल और आसपास के प्राकृतिक क्षेत्रों के बारे में आपको बताया अब जानिए इंदौर के फेमस शॉपिंग मॉल और सस्ती चीजों के मार्केट की जानकारी।  
ALSO READ: indore tourism places : गर्मी में इंदौर के आसपास घूमने के लिए हैं ये 5 ठंडी जगहें
इंदौर में 6 सर्वश्रेष्ठ मॉल
1. नेक्सस ट्रेजर आइलैंड मॉल : पलासिया चौराहा से राजवाड़ा की ओर जाने के दौरान आपको बीच में यह नजर आएगा। इसे टीआई मॉल कहते हैं। हाई कोर्ट के पहले यह एमजी रोड पर स्थित है। यहां कई तरह की एक्टिविटी होती रहती है। 8 मंजिला इस मॉल में पीवीआर मल्टीप्लेक्स और टाइम जोन में आप मूवी देख सकते हैं। मैक्स, पैंटालून, नायका, मेट्रो, बिग बाजार रिलायंस, प्यूमा, एडिडास जैसे कई ब्रांड मौजूद है। बच्चों के लिए प्ले जोन और ट्रॉम रेलगाड़ी है।
 
2. C21 मॉल : यहां पर भी फूड कोर्ट, मूवी मल्टिप्लेक्स, फर्निचर, कोकरी, प्ले जोन, बच्चों की रेलगाड़ी, ताजे फल और सब्जियों की शॉप, फर्नीचर आदि सबकुछ है। पलासिया से विजय नगर के ओर जाते वक्त यह बीच में आपको मिलेगा।
ALSO READ: Republic Day पर पड़ रहा है लॉन्ग वीकेंड? इंदौर की इन 5 जगह पर जाना न भूलें
3. मल्हार मेघा मॉल : यह C21 मॉल के ठीक बगल में है। यह कपड़ों, फल, सब्जी,‍ किराना सामान, क्रॉकरी और फूड कोर्ट के लिए प्रसिद्ध है। यहां बहुत सस्ते दामों पर आप सब कुछ खरीद सकते हैं। ऊपर की मंजिल पर मूवी का मजा ले सकते हैं। 
4. नेक्सस इंदौर सेंट्रल मॉल : यह शॉपिंग माल रीगल चौराहे पर रविंद्र नाट्य गृह के सामने स्थित है। यहां एक विशाल फूड कोर्ट है जहां पर 400 लोग एक साथ बैठ सकते हैं। सबसे उपर पीवीआर मल्टीप्लेक्स, आईनॉक्स में मूवी देख सकते हैं। यहां पर ईवी चार्जिंग स्टेशन, कार स्पा, फेमेली कक्ष आदि सबकुछ है।
ALSO READ: Tour & travels in indore: इंदौर के आसपास घूमने के लिए हैं 5 प्राचीन तीर्थ स्थल
5. फीनिक्स सिटाडेल मॉल : यह बहुत बड़ा मॉल है जहां पर सभी तरह के 23 ब्रांड मौजूद हैं और इसी के साथ ही मनोरंजन के कई साधन उपलब्ध हैं।6-स्क्रीन आईनॉक्स मल्टीप्लेक्स कैफ़े बॉलीवुड, हाउस ऑफ़ कैंडी, कैफ़े कॉफ़ी डे, जेलाटो और बहुत कुछ है। ट्रेंड्स, वुडलैंड, एच एंड एम, ओनली, इंक. 5, बीबा, लेंसकार्ट, प्यूमा, स्केचर्स, पैंटालून, नायका, ट्रेंड्स, मैक, और बहुत कुछ यहां मौजूद है। यह शहर से बाहर इंदौर देवास बाईपास बेस्ट प्राइस के सामने स्थित है। 
 
6. राशिचक्र मॉल : राशि चक्र मॉल संपत फार्म के पास स्थित है। यहां विशाल और आरामदायक पार्किंग सुविधा है। यहां पर विकेंड मनाने के लिए अधिकांश लोग आते हैं। मॉल के अंदर भोजन के विकल्प भी कई हैं। विशेष रूप से भारतीय स्ट्रीट फूड एक ऐसी चीज़ है जिसका आनंद लोग लेते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह का दावा- भारत से नक्सलवाद खत्म

राहुल गांधी गमछा नहीं पहनते, पर टोपी खुशी-खुशी पहनते हैं, असम में नितिन नवीन का तीखा हमला; घुसपैठ पर कांग्रेस को घेरा!

नाशिक के आशिक अशोक खरात पर खतरा, कांग्रेस नेता ने बताया भारत की एपस्टीन फाइल, 39 विधायकों से है संपर्क

ईरान में 'ग्राउंड वॉर' की तैयारी में अमेरिका? पेंटागन का खतरनाक प्लान लीक, वियतनाम और इराक जैसी तबाही की आशंका!

1 अप्रैल से लागू हो जाएगा इनकम टैक्स एक्ट 2025? जानें क्या है इसमें खास

सभी देखें

नवीनतम

जैश सरगना मसूद अजहर के बड़े भाई ताहिर अनवर की मौत, संदिग्ध हालत में मिला शव

समझौता नहीं किया तो खार्ग द्वीप और तेल ठिकानों पर हमला, ईरान को ट्रंप का अल्टीमेटम, US-इजराइल की सीक्रेट मीटिंग से बढ़ा तनाव

कुपवाड़ा में सेना यूनिट के अंदर फायरिंग, 3 जवान घायल, जांच में जुटी सेना

Rule Changes : 1 अप्रैल से बदलेंगे ये 10 नियम जो आपकी रोजमर्रा जिंदगी पर डालेंगे असर, जानना है जरूरी

Naxal Free India : लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह का दावा- भारत से नक्सलवाद खत्म

अगला लेख