Hanuman Chalisa

Aadhaar Mobile Number Verify : UIDAI की नई सुविधा, घर बैठे पता करें आधार कार्ड के साथ कौन-सा मोबाइल नंबर और E-mail आईडी है लिंक्ड

Webdunia
मंगलवार, 2 मई 2023 (18:52 IST)
Aadhaar Services : आधार (Aadhaar) पहचान संख्या जारी करने वाली सरकारी एजेंसी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने देश में रहने वालों को अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर और ईमेल (E-mail) आईडी को सत्यापित करने की सुविधा शुरू की है। इससे ओटीपी किसी अन्य नंबर या मेल पर जाने की कार्डधारकों की चिंताओं का निराकरण हो सकेगा।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रसारण मंत्रालय ने बताया कि यह निर्णय लोगों की सुविधा के लिए किया गया है। यूआईडीएआई को जानकारी मिली थी कि कुछ मामलों में आधार-कार्डधारकों को इस बारे में पता नहीं था/निश्चित नहीं था कि उनका कौन-सा मोबाइल नंबर उनके आधार से जुड़ा हुआ है।

कार्डधारकों की चिंता थी कि कहीं आधार ओटीपी किसी और मोबाइल नंबर पर तो नहीं जा रहा है। अब, इस सुविधा के साथ, निवासी इन्हें काफी आसानी से देख सकते हैं। बयान में कहा गया है कि इस सुविधा का उपयोग एमआधार ऐप के जरिए 'वेरिफाई ईमेल/मोबाइल नंबर' फीचर के तहत इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है।

यह निवासियों के लिए यह सत्यापित करने के लिए विकसित किया गया है कि उनका अपना ईमेल/मोबाइल नंबर संबंधित आधार के साथ जुड़ा हुआ है। किसी विशेष मोबाइल नंबर के लिंक न होने की स्थिति में भी यह देश में निवास करने वाले कार्डधारक को उसकी सूचना भेजता है उसे सूचित करता है कि यदि वे चाहें तो मोबाइल नंबर को अपडेट कर ले।

यदि मोबाइल नंबर पहले से ही सत्यापित है तो व्यक्ति को स्क्रीन पर एक मैसेज मिलेगा कि - 'आपके द्वारा दर्ज मोबाइल नंबर पहले से ही हमारे रिकॉर्ड से सत्यापित है', जो उनकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होता है।

यदि किसी निवासी को मोबाइल नंबर याद नहीं है, तो उसने नामांकन के दौरान दिया / वह माईआधार पोर्टल या एमआधार ऐप पर आधार सत्यापन सुविधा पर मोबाइल के अंतिम तीन अंकों की जांच कर सकता है। यदि कोई निवासी ईमेल/मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करना चाहता है या अपना ई-मेल/मोबाइल नंबर अपडेट करना चाहता है, तो वह नजदीकी आधार केंद्र जा सकता है। Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

'अमित शाह ने ढाई साल में एक बार भी रामलला के दर्शन क्यों नहीं किए?' केजरीवाल के गृहमंत्री से 5 तीखे सवाल

"नेताओं को राजनीतिक मजाक बर्दाश्त करना चाहिए": राघव चड्ढा मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी

श्रीराम को चढ़ावे की नहीं, हमारे विश्वास की जरूरत है

Weather Update : जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटे बादल, मचाई भारी तबाही, कई राज्‍यों में IMD का अलर्ट

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी पर बागेश्वर बाबा का विस्फोटक दावा, कहा- अगर उनकी पर्ची खोल दी तो....

अगला लेख