khatu shyam baba

Payments करते समय रखें सावधानी, जानिए 5 safety tricks

Webdunia
सोमवार, 1 मई 2023 (17:14 IST)
आज के इस कैशलेस ज़माने में हम अक्सर UPI प का प्रयोग करना पसंद करते हैं और UPI एप के ज़रिए भुक्तान करना काफी सरल और फ़ास्ट है। बाज़ार में लगभग हर व्यापारी या दुकानदार के पास ऑनलाइन पेमेंट करने की सुविधा मौजूद होती है पर ऑनलाइन पेमेंट करते समय आपको कुछ सावधानी का ध्यान भी रखना ज़रूरी है। बढ़ती इंटरनेट स्पीड के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले भी काफी तेज़ी से बढ़ रहे हैं तो चलिए जानते हैं कुछ 5 ऐसे ज़रूरी ऑनलाइन पेमेंट सेफ्टी ट्रिक्स के बारे में....
 
1. अपना UPI PIN किसी को न बताएं
 
UPI PIN ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है इसलिए अपना पिन किसी से भी शेयर न करें। साथ ही अपना पिन किसी पेपर पर न लिखें और न ही अपने मोबाइल में सेव करें। ऑनलाइन भुगतान करते समय भी अपना पिन दूसरों को न देखने दे क्योंकि अपने UPI पिन को गुप्त रखना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।  
 
2. अपने मोबाइल का स्क्रीन लॉक लगाएं
 
ऑनलाइन पेमेंट को सुरक्षित बनाने के लिए अपने मोबाइल पर स्क्रीन लॉक होना अनिवार्य है जिसके कारण आप अपनी सूचना को सुरक्षित रख सकते हैं। स्क्रीन लॉक होने के कारण कोई भी आपका फ़ोन आसानी से नहीं खोल सकता है और न आपके बैंक से संबंधित एसएमएस को पढ़ सकता है।
3. विभिन्न पेमेंट ऐप के इस्तेमाल से बचें
 
इंटरनेट पर कई तरह की पेमेंट एप मौजूद हैं पर आपको अधिकतम 2 पेमेंट एप का ही इस्तेमाल करना चाहिए। दरअसल पेमेंट एप आपके भुक्तान को काफी सुरक्षित रखती है पर ज़्यादा एप प्रयोग करने से आपके पेमेंट अकाउंट ज़्यादा होंगे जिसके कारण आपको सू चना रखने में परेशानी हो सकती है।
 
4. किसी भी प्रकार की लिंक पर क्लिक न करें
 
धोखाधड़ी से बचें और किसी भी तरह की लिंक पर क्लिक न करें। धोखाधड़ी करने वाले आपको लोटरी, इनाम, कोरोना सर्टिफिकेट, जैसे कई तरह की बातों के ज़रिए आपसे आपकी बैंक डिटेल, अकाउंट नंबर, IFSC कोड, UPI पिन जैसी सुचना मांगने का प्रयास करेंगे। आपको किसी भी तरह की सुचना उन्हें प्रदान नहीं करनी है और उनके द्वारा दी गयी किसी भी तरह की लिंक पर क्लिक नहीं करना है।
 
5. फ़ोन नंबर की जगह UPI id पर भुक्तान करें
 
आपने अक्सर फ़ोन नंबर पर ऑनलाइन पेमेंट किया होगा पर फ़ोन नंबर पर पेमेंट करने से बेहतर आप UPI id या QR कोड का ही इस्तेमाल करें। फ़ोन नंबर पर भुक्तान करते समय हो सकता है आप नंबर गलत डाल दें या आपका नंबर बैंक अकाउंट से लिंक हो जिसके कारण आपको धोखाधड़ी के फ़ोन या मैसेज आ सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel US Iran War में PAK की मध्यस्थता के सवाल पर बोले जयशंकर- हम दलाल देश नहीं हो सकते

पहले राम फिर राजनीति, राम मंदिर को लेकर बोले मनिंदरजीत सिंह बिट्टा

LPG : अब रसोई से हटेगा लाल सिलेंडर! सरकार का नया फरमान, 3 महीने में करना होगा यह काम

Israel Iran War video : USS अब्राहम लिंकन पर ईरान ने दागी Qader मिसाइल, इजराइल ने तेहरान के सबमरीन सेंटर को किया तबाह, ट्रंप का बड़ा फैसला- 2,000 सैनिक रवाना

डोनाल्ड ट्रंप के 15 प्वाइंट वाले प्रस्ताव टेंशन में इजराइल, क्या पाकिस्तान के 'शांति दूत' वाला प्लान हुआ फेल

सभी देखें

नवीनतम

Israel Iran War : ईरान ने पलटा पासा! अमेरिका के सामने रखीं 5 शर्तें, क्या थम जाएगा महाविनाशकारी युद्ध?

Israel US Iran War में PAK की मध्यस्थता के सवाल पर बोले जयशंकर- हम दलाल देश नहीं हो सकते

One vengeance for all : क्या ईरान ने AI वीडियो से बताए मंसूबे, कहा- एक बदला सबसे, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

पहले राम फिर राजनीति, राम मंदिर को लेकर बोले मनिंदरजीत सिंह बिट्टा

गुजरात के 38 लाख बच्चों को अब मिड-डे मील में मिलेगी 'मिलेट सुखड़ी', कुपोषण के खिलाफ सरकार का बड़ा फैसला

अगला लेख