khatu shyam baba

इन महिलाओं को मिल रहे 6000, जान लीजिए केंद्र सरकार की इस योजना का नाम

Webdunia
PM Matritva Vandana Yojana : केंद्र सरकार द्वारा भारतीयों को सीधा लाभ पहुंचाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्ही में से एक योजना है मातृत्व वंदना योजना। इन योजना में केंद्र सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं को 6000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना की शुरुआत 1 जनवरी 2017 को हुई थी। इसे प्रधानमंत्री गर्भावस्था सहायता योजना के नाम से भी जाना जाता है। जानिए कैसे ले सकते हैं इस योजना का लाभ।
 
किसे मिला है फायदा : केंद्र सरकार की इस योजना का फायदा सिर्फ महिलाओं को दिया जाता है।  
इस योजना में गर्भवती महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। गर्भवती महिलाओं की जिंदगी सुधारने और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार ने इस योजना को प्रारंभ किया था। 
 
कैसे मिलते हैं रुपए : प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में पहली बार गर्भ धारण करने वाली और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसमें सरकार द्वारा तीन चरणों में पैसा दिया जाता है। पहले चरण में 1000 रुपए, दूसरे चरण में 2000 रुपए और तीसरे चरण में 2000 रुपए गर्भवती महिलाओं को दिए जाते हैं। आखिरी 1000 रुपए सरकार बच्चे के जन्म के समय अस्पताल में देती है।
 
क्या दस्तावेज चाहिए : इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आपके पास माता-पिता का आधार कार्ड, माता-पिता का पहचान पत्र, बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, बैंक खाते की पास-बुक होनी चाहिए। इस योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://wcd.nic.in/schemes/pradhan-mantri-matru-vandana-yojana पर जाया जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन ने उठाया बड़ा कदम, खाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

अगला लेख