Hanuman Chalisa

EPFO : जानिए PF में क्या होता है ऑटो सेटलमेंट और कैसे होती है प्रोसेस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 24 जून 2025 (20:11 IST)
auto claim settlement in EPFO : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अग्रिम दावों के लिए ऑटो-सेटलमेंट सीमा को 1 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया है। इससे ईपीएफओ सदस्यों को विशेष रूप से तत्काल जरूरत के समय में तेजी से फंड तक एक्सेस मिल सकेगा। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2023-24 के 89.52 लाख के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 2.32 करोड़ ऑटो क्लेम सेटल किए गए। मंत्री ने कहा कि मेंबर की तरफ से फाइल किया गया एडवांस क्लेम, फाइलिंग के तीन दिनों के भीतर सेटल हो जाएगा।  जानिए क्या होता है ऑटो सेटलमेंट और कैसे किया जा सकता है। 
ALSO READ: EPFO से जुड़ी खुशखबरी, ऑटो क्लेम सेटलमेंट लिमिट 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए, आपका कैसे होगा फायदा
क्या होता है ऑटो सेटलमेंट 
ऑटो सेटलमेंट में पीएफ विड्रॉल क्लेम को सिस्टम द्वारा अपने आप प्रोसेस किया जाता है। इसमें अधिकारियों के हस्तक्षेप की जरूरत बहुत कम या बिलकुल नहीं होगी। अगर आपका UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) आधार, पैन और बैंक खाते से लिंक है, और KYC पूरी तरह से अपडेटेड है तो सिस्टम आपके क्लेम की जांच करता है।
 यह प्रोसेस फास्ट होती है क्योंकि यह पूरी तरह से ऑनलाइन और आईटी सिस्टम पर आधारित होती है। ऑटो सेटलमेंट में क्लेम 3-4 दिन में प्रोसेस हो जाता है। ईपीएफओ  ने कुछ खास तरह के क्लेम (जैसे मेडिकल, शिक्षा, शादी, या मकान बनाने/खरीदने के लिए) के लिए ऑटो सेटलमेंट की सुविधा शुरू की है। 
ALSO READ: ATM, UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए आपको क्या करना होगा
पहले  इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म (जैसे Form 19, 31, 10C) भरना होता है। इसके बाद EPFO कर्मचारी आपके दस्तावेज, KYC, और पात्रता की जांच करते हैं। अगर एग्जिट डेट अपडेट नहीं है या कोई दस्तावेज कम है, तो क्लेम में देरी हो सकती है। इस प्रक्रिया में 15-30 दिन तक लगते थे। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

अगला लेख