Hanuman Chalisa

प्रवासी मजदूरों को ला रही मेटाडोर पलटी, 1 की मौत, 31 घायल

Webdunia
शुक्रवार, 15 मई 2020 (11:11 IST)
बहराइच (उप्र)। मुंबई से मजदूरों को लेकर आ रही डीसीएम मेटाडोर शुक्रवार सुबह लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार 1 मजदूर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई तथा 31 अन्य मजदूर घायल हो गए।
ALSO READ: मुजफ्फरनगर में बस ने 6 प्रवासी मजदूरों को कुचला
लखनऊ में एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवेदना जताते हुए मृतक के आश्रितों को 2 लाख रुपए व गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
 
अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर स्थित थाना फखरपुर अंतर्गत मदन कोठी के निकट महाराष्ट्र से मजदूरों को लेकर आ रही डीसीएम मेटाडोर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराकर बगल में पेड़ से टकरा गई। हादसे में डीसीएम में सवार यात्रियों में से 32 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया।
 
अस्पताल में इलाज के दौरान बहराइच जिले के थाना रिसिया अंतर्गत हुसैनपुर निवासी गुलाम जिलानी (28) की मौत हो गई। एएसपी ने बताया कि सभी घायल बहराइच जिले के निवासी हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

CUET परीक्षा में तकनीकी खराबी पर भड़के राहुल गांधी, दावे 'विश्वगुरु' के पर एक परीक्षा ढंग से नहीं करा सकते!

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

विकसित उत्तराखंड की ओर बढ़ते मजबूत कदम : धामी

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

अगला लेख