Hanuman Chalisa

एक और ट्रेन दुर्घटना, प्रयागराज स्टेशन पर 2 डिब्बे और इंजन पटरी से उतरे

Webdunia
बुधवार, 1 नवंबर 2023 (10:10 IST)
Train accident in Prayagraj: उत्तरप्रदेश के प्रयागराज रेलवे स्टेशन (Prayagraj railway station) पर मंगलवार को रात करीब 9 बजे सुहेलदेव एक्सप्रेस (Suheldev Express) के 2 डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए। उत्तर-मध्य रेलवे ने यह जानकारी दी। यह ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार और उत्तरप्रदेश के गाजीपुर के बीच चलती है।
 
उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु कुमार उपाध्याय ने कहा कि ट्रेन स्टेशन से चली ही थी कि इंजन के 2 पहिए पटरी से उतर गए। इंजन के पीछे के 2 डिब्बे भी पटरी से उतर गए लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य है।
 
यह घटना रात करीब 9 बजे हुई और ट्रेन थोड़ी ही देर में रवाना होने के लिए तैयार हो गई। हम इंजन और डिब्बे के पटरी से उतर जाने के कारणों का पता लगाएंगे। सूत्रों के अनुसार यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर हुई, जब ट्रेन को हरा सिग्नल दिखाया गया था। एक सूत्र ने कहा कि डिब्बों के कुछ पहिए पटरी से उतर गए। कोई घायल नहीं हुआ है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

पुलिसकर्मियों के लिए गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा: बच्चों की पढ़ाई के लिए 15 लाख का लोन, 2 से अधिक बच्चों वाले परिवारों को भी राहत!

डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया ईरान से शांति समझौता! सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक बेनतीजा

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

मुंबई वालों को महंगाई का डबल झटका: 2 रुपए महंगी हुई CNG, बढ़े PNG के दाम

पेट के लिए मौसम की मार सहने पर मजबूर भारत के 'गिग वर्कर्स'

अगला लेख